
भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) के बीच पूर्वी हिंद महासागर रीजन में नौसैनिक अभ्यास (Passage Exercise) आरंभ हो गया है। इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलियाई की ओर से HMAS होबार्ट और भारतीय नौसेना की ओर से सह्याद्री और कर्मुक पोत शामिल होंगे।
पैसेज एक्सरसाइज का उद्देश्य अंतर-क्षमता को बढ़ाना, तालमेल में सुधार करना और एक-दूसरे के सर्वोत्तम प्रयासों को अपनाना है। इस अभ्यास में उन्नत सतह और एंटी-एयर एक्सरसाइज भी शामिल होंगे, जिसमें हथियार फायरिंग, सीमन्सशिप अभ्यास, नौसैनिक युद्धाभ्यास और क्रॉस डेक ऑपरेशन शामिल हैं। PASSEX नियमित रूप से मित्र देशों की नौसेनाओं की टुकड़ियों के साथ भारतीय नौसेना द्वारा एक दूसरे के बंदरगाहों पर या समुद्र में किया जाने वाला अभ्यास है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.


ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


