वोडाफोन आइडिया ने अपना नाम बदलकर किया “Vi”

about - Part 2618_3.1
वोडाफोन आइडिया कंपनी ने अपना नाम बदलकर कर “Vi” किए जाने की घोषणा की है, जिसके बाद अब कंपनी के सभी उत्पादों पर नया नाम और नया लोगो दिखाई देगा। टेलिकॉम कंपनी, ने एक वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कंपनी का नाम बदले जाने की घोषणा की। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी का नाम एक ब्रांड में विलय के बाद दो ब्रांडों को बनाए रखने की लागत को कम करने के लिए कंपनी के प्रयासों के तहत बदला गया है।
कंपनी ने नाम बदलने का फैसला ऐसे समय पर लिया है जब जून 2020 के अंत में विलय के समय वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहक बेस को 408 मिलियन से 280 मिलियन पर गिरते हुए देखा है। इसमें वोडाफोन ने प्रीमियम शहरी ब्रांड पर ध्यान दिया, जबकि आइडिया ग्रामीण प्रमुख ब्रांड रहा। विलय के बाद, दोनो ब्रांडों की शहरी-ग्रामीण ग्राहक बेस में गिरावट आई है।
“Vi” के बारे में:

VI को बदलते समय में ग्राहकों की जरूरतों के साथ मजबूत करने, भरोसेमंद, चुस्त, सहज और एक ब्रांड के रूप में पेश किया गया है। यह ग्राहकों को एक बेहतर आज और एक शानदार कल के उद्देश्य के साथ जीवन में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए बनाया गया है।

केनिची आयुकावा बने SIAM के नए अध्यक्ष

about - Part 2618_5.1
मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ केनिची आयुकावा (Kenichi Ayukawa) को दो साल की अवधि के लिए सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह राजन वढ़ेरा का स्थान लेंगे। साथ ही, अशोक लीलैंड के एमडी और सीईओ, विपिन सोंधी को SIAM के नए उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। SIAM भारतीय मोटर वाहन उद्योग का सर्वोच्च निकाय है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की स्थापना: जुलाई 2012.
  • सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स का मुख्यालय मुख्यालय: नई दिल्ली.

IIT दिल्ली ने N95 मास्क कीटाणुरहित करने के लिए लॉन्च किया ‘Chakr DeCoV’ डिवाइस

about - Part 2618_7.1
आईआईटी दिल्ली के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप चक्र इनोवेशन ने N95 मास्क को कीटाणुरहित करने के लिए एक विशेष डिकन्टेमिनेशन डिवाइस ‘Chakr DeCoV’ लॉन्च किया है। चक्र DeCoV डिवाइस को कैबिनेट के आकार का बनाया गया है।
चक्र DeCoV एक अभिनव संक्रमण रहित तंत्र के साथ तैयार किया गया है, जो N95 मास्क के छिद्रों की सफाई के लिए ओजोन गैस की उच्च मर्मज्ञता का उपयोग करता है, जो इसकी जटिल परतों का पूर्ण परिशोधन सुनिश्चित करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईआईटी दिल्ली के निदेशक: वी रामगोपाल राव.

एशिया और प्रशांत के 35 वें FAO क्षेत्रीय सम्मेलन 2020 का हुआ आयोजन

about - Part 2618_9.1
खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) एशिया और प्रशांत के क्षेत्रीय सम्मेलन (APRC 35) के 35 वें सत्र को वैश्विक स्तर पर फैली COVID-19 महामारी के चलते वर्चुली आयोजित किया गया। यह सम्मेलन मेजबान भूटान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में क्षेत्रीय प्राथमिकताओं – COVID 19, कृषि परिस्थिति, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा और पोषण जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बांग्लादेश 2022 में एशिया और प्रशांत के लिए 36 वें क्षेत्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका होगा जब बांग्लादेश 1973 में संगठन में शामिल होने के बाद इस आयोजन की मेजबानी करेगा। क्षेत्रीय सम्मेलन हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है। पहला क्षेत्रीय सम्मेलन 1953 में  बैंगलोर, भारत में आयोजित किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • खाद्य और कृषि संगठन मुख्यालय: रोम, इटली.
  • खाद्य और कृषि संगठन प्रमुख: Qu Dongyu.
  • खाद्य और कृषि संगठन स्थापित: 16 अक्टूबर 1945.

    इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज: 7 सितंबर

    about - Part 2618_11.1
    इस साल 7 सितंबर, 2020 को विश्व स्तर पर International Day of Clean Air for blue skies अर्थात ‘नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक, कॉर्पोरेट और सरकार सभी स्तरों पर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है कि हमारे स्वच्छ हवा स्वास्थ्य, जीवन, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए कितनी अधिक महत्वपूर्ण है।
    इतिहास:

    इस वर्ष 7 सितंबर, 2020 को नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 74 वें सत्र के दौरान 19 दिसंबर, 2019 को नीले आसमान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाने का प्रस्ताव अपनाया और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) को अन्य प्रासंगिक संगठनों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाए जाने का आवाह्न किया था। इस दिन को मनाने के लिए जलवायु और स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC) ने UNEP और कोरिया गणराज्य के साथ मिलकर काम किया।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
    • डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

    इंग्लैंड के क्रिकेटर इयान बेल ने किया रिटायर्मेंट का ऐलान

    about - Part 2618_13.1
    इंग्लैंड के क्रिकेटर इयान बेल ने 2020 के घरेलू सत्र के समाप्त होने के बाद क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने 2004 में डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट, 161 एकदिवसीय और 8 T20I मैच खेले है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए 2015 में वनडे से संन्यास ले लिया था। उनके टीम में खेलने के दौरान इंग्लैंड सात में से पांच एशेज श्रृंखला जीतने में कामयाब रहा। वह 2013 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे, जहां उन्होंने 62.44 की औसत से 562 रन बनाए थे।

    पियरे गैसली ने जीती F1 इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स 2020

    about - Part 2618_15.1
    पियरे गैसली (स्केडरिया अल्फाटौरी, फ्रांस) ने इटली के ऑटोड्रोमो नाजियोनेल मोंज़ा में आयोजित फॉर्मूला वन इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स 2020 जीत ली है। यह उनकी पहली ग्रैंड प्रिक्स जीत है। इस रेस में कार्लोस सैन्ज जूनियर (मैकलारेन, स्पेन) दूसरे स्थान पर रहे जबकि लांस स्ट्रोक (रेसिंग प्वाइंट, कनाडा) तीसरे स्थान पर रहे। इस रेस में लुईस हैमिल्टन 10 सेकंड के स्टॉप और गो पेनल्टी के कारण 7 वें स्थान को ही हासिल कर पाए ।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लॉन्च की “EnglishPro” मोबाइल ऐप

    about - Part 2618_17.1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा “EnglishPro” नामक  एक फ्री मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल एप्लिकेशन को हैदराबाद स्थित अंग्रेजी और विदेशी भाषाओ के संस्थान (English and Foreign Languages University) द्वारा विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व (यूएसआर) के तहत विकसित किया गया है। यह ऐप शिक्षकों, छात्रों और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए “एक उपयोगी डिजिटल टूल” होगा, जो एक शैक्षिक संसाधन के रूप में कार्य करेगा।
    मोबाइल एप्लिकेशन  “EnglishPro” देश के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की पहली पहल, ये शिक्षार्थियों को अनूठे “भारतीय” तरीके से भारतीय अंग्रेजी उच्चारण विकसित करने में मदद करेगा। साथ ही यह भविष्य में, बड़े स्तर पर शिक्षार्थी समूहों की जरूरतों को संबोधित करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन के अधिक उन्नत संस्करणों के साथ भी आएगा।

    शिक्षक दिवस: 05 सितंबर

    about - Part 2618_19.1
    देश भर में छात्रों के जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए हर साल 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद्, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में पुरे देश में मनाया जाता है।
    भारत में 1962 से हर साल 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह वही वर्ष है जब डॉ. राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने थे। तब से यह दिन हमारे जीवन में शिक्षकों द्वारा निभाई गई कठिनाई, चुनौतियों और अद्वितीय भूमिका को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।

    बजाज आलियांज ने आयुष्मान खुराना को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर

    about - Part 2618_21.1
    निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। आयुष्मान जीवन बीमाकर्ता के ब्रांड एंबेसडर के रूप में, इसके उत्पादों के साथ-साथ बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की डिजिटल सेवाओं का प्रचार करेंगे।
    बॉलीवुड अभिनेता को निजी जीवन बीमा कंपनी के आगामी अभियान “स्मार्ट लिविंग” का हिस्सा भी होंगे, जो अपनी टर्म प्लान “Smart protect Goal” और नई डिजिटल सेवा “Smart Assist” को सम्मिलित करता है, जो इस कठिन समय में सामूहिक रूप से ग्राहक के जीवन को सुरक्षित और सक्षम बनाने का प्रयास करेगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एमडी और सीईओ: तरुण चुघ.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me