वायुसेना के बेड़े में औपचारिक रूप से शामिल हुए पहले पांच राफेल एयरक्राफ्ट

about - Part 2613_3.1
भारतीय वायु सेना (IAF) ने 10 सितंबर 2020 को अंबाला के वायु सेना स्टेशन पर फ्रांस से आए पहले पांच राफेल एयरक्राफ्ट को औपचारिक रूप से वायु सेना में शामिल कर लिया है। यह राफेल एयरक्राफ्ट अंबाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन के 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन ऐरोज’ का हिस्सा होंगे। फ्रांस से 27 जुलाई 2020 को पहले पांच राफेल एयरक्राफ्ट भारत पहुंचे थे।

राफेल जेट के बारे में:

  • मल्टी-रोल राफेल एयरक्राफ्ट का निर्माण फ्रांसीसी एयरोस्पेस प्रमुख डसॉल्ट एविएशन द्वारा किया गया है।
  • भारत ने 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए 2016 में फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • सभी 36 विमानों की डिलीवरी 2021 के अंत तक पूरी की जानी है। 36 राफेल जेट विमानों में से 30 फाइटर जेट है, जबकि छह ट्रेनर जेट होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वायु सेनाध्यक्ष: राकेश कुमार सिंह भदौरिया.
  • वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932.
  • वायु सेना मुख्यालय: नई दिल्ली.

21वीं सदी में स्कूली शिक्षा पर दो दिवसीय ई-सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

about - Part 2613_5.1
’21वीं सदी में स्कूली शिक्षा’ पर दो दिवसीय ई-सम्मेलन का आयोजन शुरू किया गया। शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा पर्व 2020 के हिस्से के अंतर्गत सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शिक्षकों को सम्मानित करने और नई शिक्षा नीति 2020 को आगे लेकर जाने के लिए 8 सितंबर से 25 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 (NEP-2020) के तहत वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सम्मेलन को संबोधित किया।
इस कॉन्क्लेव में दो तकनीकी सत्रों के माध्यम से नई शिक्षा नीति 2020 के छह विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पहला तकनीकी सत्र व्यवसायिक दृष्टिकोण के साथ, ‘मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता’ पर चर्चा के साथ शुरू हुआ। अन्य विषय जिन पर विचार-विमर्श किया गया वे है: ‘कला एकीकृत और खिलौना एकीकृत शिक्षाशास्त्र’; ‘प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा’ ‘मातृभाषा में शिक्षण, और ‘कोई कठोर अलगाव नहीं’

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

भारत सरकार ने बैंक उधारकर्ताओं को राहत देने का आकलन करने के लिए गठित की समिति

about - Part 2613_7.1
भारत सरकार ने COVID-19 संबंधित अधिस्थगन (moratorium) पर ब्याज पर छूट और ब्याज माफी से संबंधित बैंक उधारकर्ताओं को राहत का समग्र मूल्यांकन करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। भारतीय स्टेट बैंक समिति को सचिवीय सहायता प्रदान करेगा। इस उद्देश्य पूर्ति के लिए समिति बैंकों या अन्य हितधारकों से परामर्श कर सकती है, जैसा कि आवश्यक समझा जाता है।।
विशेषज्ञ समिति निम्नानुसार होगी:
  • राजीव महर्षि, भारत के पूर्व सीएजी- प्रमुख
  • रविंद्र एच. ढोलकिया, पूर्व प्रोफेसर, आईआईएम अहमदाबाद और भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के पूर्व सदस्य
  • बी. श्रीराम, पूर्व प्रबंध निदेशक, भारतीय स्टेट बैंक और आईडीबीआई बैंक
समिति के संदर्भ की शर्तें निम्नानुसार होंगी:
  • यह समिति कर्जदारों को ब्याज से राहत देने और कोविड-19 के कारण ऋण स्थगन से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करेगी
  • इस संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों को होने वाली वित्तीय मुश्किलें कम करने के उपाय भी सुझाएगी
  • वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यक सुझाव दिए जा सकते हैं।

क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी -9% रहने का लगाया अनुमान

about - Part 2613_9.1
CRISIL ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की GDP दर -9% रहने का अनुमान जताया है। CRISIL ने कोविड -19 के महामारी अनिश्चितता और सरकार से पर्याप्त वित्तीय सहायता की कमी के कारण अपने पूर्वानुमान 5% को संशोधित किया।
इसके अलावा क्रिसिल ने FY22 के लिए भारत की GDP में 10% दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। अगले तीन वर्षों के लिए, 2023 और 2025 के दौरान CRISIL ने भारतीय GDP में सालाना 6.2% की वृद्धि अनुमान भी जताया है।

मास्टरकार्ड ने लॉन्च किया सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी टेस्टिंग प्लेटफॉर्म

about - Part 2613_11.1
मास्टरकार्ड ने राष्ट्रीय डिजिटल मुद्राओं का आकलन और अन्वेषण करने के लिए केंद्रीय बैंकों के लिए वर्चुअल टेस्टिंग परिवेश “सेंट्रल बैंक डिजिटल कर्रेंसीज” (CBDCs) लॉन्च किया है। मास्टरकार्ड ने केंद्रीय बैंकों, वाणिज्यिक बैंकों और तकनीकी और सलाहकार फर्मों को देश या क्षेत्र में CBDCs की उपयुक्तता का मूल्यांकन करने के लिए आमंत्रित किया है।



टेस्टिंग प्लेटफार्म के बारे में:

  • टेस्टिंग प्लेटफार्म केंद्रीय बैंकों को सीबीडीसी पारिस्थितिकी तंत्र का अनुकरण करके CBDC के लिए उपयोग के मामलों और परीक्षण रोल-आउट रणनीतियों का मूल्यांकन करने में सक्षम बनाएगा।
  • इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके वे बैंकों, वित्तीय सेवा प्रदाताओं और उपभोक्ताओं के बीच सीबीडीसी के जारी करने, वितरण और विनिमय के सिमुलेशन को सक्षम कर सकते हैं।
  • वे मामलों को वैध कर सकते हैं और वर्तमान में उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए उपलब्ध मौजूदा भुगतान विकल्प के साथ अंतर का मूल्यांकन कर सकते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मास्टरकार्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अजय बंगा.
  • मास्टरकार्ड मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य.

हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रखा गया श्री सिद्धरूधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन

about - Part 2613_13.1
कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है, अब इसे श्री सिद्धरूधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने हुबली के रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए हुबोलियों की लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा कर दिया है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

हुबली रेलवे स्टेशन का नाम, जो दक्षिण पश्चिम रेलवे का मुख्यालय है, पिछले पांच वर्षों में दूसरी बार बदला गया है। इससे पहले साल 2015 में ‘Hubli’ to ‘Hubballi’ किया गया था। श्री सिद्धरूधा स्वामीजी भारतीय हिंदू गुरु और दार्शनिक थे।

युवाओं को डिजिटल कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए NSDC-लिंक्डइन ने की साझेदारी

about - Part 2613_15.1
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और LinkedIn ने डिजिटल कौशल के लिए फ्री लर्निंग संसाधनों तक पहुंच प्रदान करने के लिए साझेदारी करने की घोषणा की है। ई-स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर 31 मार्च 2021 तक 140 पाठ्यक्रमों सहित डिजिटल पढ़ाई के 10 तौर तरीकों को निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
साझेदारी के तहत:
  • लिंक्डइन भारत में 69 मिलियन से अधिक सदस्यों के आधार पर तैयार आर्थिक ग्राफ के जरिये समय समय पर श्रम बाजार की जानकारी उपलब्ध कराएगा। 
  • इसमें स्किलिंग इकोसिस्टम को बेहतर ढंग से समझने के लिए NSDC को इन-डिमांड कौशल, रोजगार के किस क्षेत्र में बेहतर अवसर हैं और ग्लोबल हायरिंग रेट्स शामिल है।
  • लिंक्डइन के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में डिजिटल कौशल वाले पेशेवरों की तुलना में डिजिटल कौशल वाले भारतीय पेशेवरों की मांग 20 प्रतिशत से अधिक थी।
  • प्रत्येक शिक्षण तरीकों में नौकरी-चाहने वालों को इन-डिमांड तकनीक भूमिका के लिए आवश्यक कोर डिजिटल कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई वीडियो सामग्री शामिल है, जिसमें प्रवेश स्तर के डिजिटल साक्षरता से लेकर उन्नत उत्पाद-आधारित कौशल तक कई कौशल शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सीईओ और एमडी: मनीष कुमार.
  • राष्ट्रीय कौशल विकास निगम मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • लिंक्डइन मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ: रयान रोज़लैन्स्की.
  • लिंक्डइन मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका

      पुलिस अधिकारी पूनम खत्री के नाम हुआ वुशू वर्ल्ड चैंपियन का खिताब

      about - Part 2613_17.1
      भारतीय पुलिस अधिकारी पूनम खत्री ने पिछले साल वुशु विश्व चैम्पियनशिप में जीते अपने रजत पदक के गोल्ड में तब्दील होने के बाद विश्व चैम्पियनशिप खिताब हासिल किया है। पूनम हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं।
      पूनम महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में ईरानी प्रतिद्वंद्वी मारियम से फाइनल में हार गई थी, लेकिन हाल ही में मरियम के डोप टेस्ट में फैल होने के बाद, पूनम खत्री को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। भारतीय वुशू एसोसिएशन के महासचिव सुहैल अहमद ने इस जानकारी की पुष्टि की।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • अंतर्राष्ट्रीय वुशू फेडरेशन के अध्यक्ष: झोवेन गॉ.
      • अंतर्राष्ट्रीय वुशु फेडरेशन मुख्यालय: बीजिंग, चीन.
      • अंतर्राष्ट्रीय वुशु फेडरेशन की स्थापना: 3 अक्टूबर 1990

        पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन WHO के स्वतंत्र पैनल में हुई शामिल

        about - Part 2613_19.1
        महामारी संबंधी तैयारियों और प्रतिक्रिया के लिए गठित विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वतंत्र पैनल ने पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को दुनिया भर से चुने गए 11 पैनलिस्ट के पैनल में शामिल किया है। यह निर्णय पैनल के दो प्रमुखों न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधान मंत्री हेलेन क्लार्क और लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ द्वारा किया गया।
        अध्यक्षों की एक बैठक में हेलेन क्लार्क ने बताया कि महामारी के दौरान भारतीय सरकार में सूदन का अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है, यह अनुभव WHO के लिए काफी मददगार होगा।
        पैनल द्वारा बताया गया कि पैनल ने 120 लोगों की समीक्षा की लेकिन उनका चयन उनके कौशल के आधार पर किया गया है। जिसमें प्रकोप की प्रतिक्रिया में विशेषज्ञता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों का प्रबंधन, युवाओं और सामुदायिक सहभागिता में नेतृत्व, सामाजिक-आर्थिक विश्लेषणात्मक क्षमताएं, WHO सहित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के बारे में जानकारी और इसी के समान अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं का अनुभव शामिल था।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • WHO का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
        • WHO के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

        वर्चुली आयोजित की गई पहली भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय वार्ता

        about - Part 2613_21.1
        पहली भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन वर्चुली किया गया। यह बैठक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जो एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए अपनी-अपनी ताकत का समन्वय करते हैं, जिसे तीनों देश एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। वार्ता के दौरान, तीनों पक्षों ने विशेष रूप से COVID-19 महामारी और COVID -19 के संदर्भ में घरेलू प्रतिक्रियाओं, भारत-प्रशांत में आर्थिक और भूस्थैतिक चुनौतियों और सहयोग पर विचार-विमर्श किया।
        बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश सचिव, हर्षवर्धन श्रृंगला, यूरोप के फ्रांसीसी मंत्रालय और विदेश मामलों के महासचिव, फ्रांस्वा डेल्ट्रे और ऑस्ट्रेलियाई विदेश विभाग और व्यापार सचिव, फ्रांसिस एडम्सन ने की।

        तीनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक बहुपक्षीय संस्थानों की प्राथमिकताओं, चुनौतियों और रुझानों पर आदान-प्रदान किया, जिसमें बहुपक्षवाद को मजबूत करने और सुधार करने के सर्वोत्तम प्रयास शामिल हैं। इसके अलावा इसमें मरीन ग्लोबल कॉमन्स पर सहयोग और त्रिपक्षीय और क्षेत्रीय स्तर पर व्यावहारिक सहयोग के लिए संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई, जिसमें आसियान, IORA और हिंद महासागर आयोग जैसे क्षेत्रीय संगठन शामिल हैं।

        Recent Posts

        द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
        Most Important Questions and Answer PDF
        QR Code
        Scan Me