विश्व शौचालय दिवस: 19 नवंबर

 

about - Part 2549_3.1

वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) विश्व स्तर पर मनाया जाता है। विश्व शौचालय दिवस, शौचालय और स्वच्छता के बिना बिना जीवन बिताने वाले 4.2 बिलियन लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने और सतत विकास लक्ष्य 6: water and sanitation for all by 2030 यानि 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता को मुहैया कराने की कार्रवाई करने के बारे में है।

SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

इस दिन की शुरुआत 2001 में विश्व शौचालय संगठन द्वारा की गई थी, जिसे 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था। इस वर्ष यह “Sustainable sanitation and climate change” के विषय के महत्व पर मनाया जा रहा है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व शौचालय संगठन मुख्यालय: सिंगापुर.
  • विश्व शौचालय संगठन के संस्थापक और निदेशक: जैक सिम.
  • विश्व शौचालय संगठन की स्थापना: 19 नवंबर 2001.

    Find More Important Days Here

    गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन

     

    about - Part 2549_5.1

    गोवा की पूर्व राज्यपाल और भाजपा की वरिष्ट नेता मृदुला सिन्हा का निधन। वह गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। साथ ही, वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में भाजपा की महिला विंग की प्रमुख और केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में सेवाएँ दी थी।

    SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

    मुजफ्फरपुर की मूल निवासी, सिन्हा को गवर्नर हाउस लॉन में ‘चांद के साथ’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू करने के लिए याद किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राजभवन के अंदर एक पशुशाला की भी शुरुआत की थी।

    Find
    More Obituaries News

    राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2020: 17 नवंबर

    about - Part 2549_7.1

    भारत में हर साल 17 नवंबर को मिर्गी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के रूप में मनाया जाता है। नवंबर का महीना ‘राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता माह’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा मनाया जाता है।

    SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

    मिर्गी के बारे में:

    • मिर्गी लगातार न्यूरोलॉजिकल अव्यवस्था का एक विविध सेट है जिससे अचानक दौरे पड़ते है।
    • मस्तिष्क में असामान्य और चरम गतिविधियों के कारण मिर्गी के दौरे पड़ते हैं और दौरे भी हाइपरसिंक्रोनस न्यूरोनल मस्तिष्क गतिविधि से उत्पन्न होते हैं।
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनिया भर में 50 मिलियन से अधिक लोग मिर्गी के शिकार है, जो इसे सबसे आम न्यूरोलॉजिकल रोगों में से एक बनाता है।
    • लगभग 80% मिर्गी से पीड़ित लोग निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं। यह अनुमान लगाया जाता है कि मिर्गी से पीड़ित 70% से अधिक लोगों का उचित निदान और उपचार करने ये बिना दौरे आए रह सकते हैं।
    मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया:

    राष्ट्रीय मिर्गी दिवस एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जो भारत में मिर्गी के दौरे को कम करने के लिए मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शुरू किया गया है। मुंबई, महाराष्ट्र में मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना 2009 में डॉ. निर्मल सूर्या द्वारा की गई थी। मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी धर्मार्थ संगठन है, जो इससे पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए अपना पूरा जीवन और समाज में मिर्गी के बारे में दृष्टिकोण बदलने में लगा हुआ है।

    Find More Important Days Here

    राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन

     

    about - Part 2549_9.1

    राजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन। उन्होंने विधायक के रूप में पांच बार के राज्य के चुरू जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

    SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

    Find
    More Obituaries News

    पीएम मोदी ने तीसरे वार्षिक ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को किया संबोधित

     

    about - Part 2549_11.1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीसरे वार्षिक ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया है। इस वर्ष वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था कोविड-19 महामारी की चुनौती का सामना कर रही है, इसलिए बैठक में अर्थव्‍यवस्‍था को सुदृढ़ बनाने के उपाय करने और भविष्‍य के लिए रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।    

    फोरम के अन्य प्रतिभागियों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस शामिल है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के बारे में:

    ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम की स्थापना वर्ष 2018 में माइकल ब्लूमबर्ग द्वारा की गई थी, जो विश्‍व अर्थव्‍यवस्‍था के ऐतिहासिक अंतरण के समय उसके सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों के लिए कार्रवाई योग्‍य समाधान सुझाने के वास्‍ते वैश्विक समुदाय के नेताओं को विचार-विमर्श के लिए मंच उपलब्‍ध कराता है। फोरम की पहली उद्घाटन बैठक सिंगापुर में और दूसरी वार्षिक बैठक बीजिंग में आयोजित की गई थी।

    Find More Summits and Conferences Here

    महाराष्ट्र में किया जाएगा एशिया की पहली सौर ऊर्जा सक्षम टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन

     

    about - Part 2549_13.1

    एशिया का पहला सौर ऊर्जा-सक्षम कपड़ा मिल महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थापित किया गया है। 30 एकड़ भूमि में फैली, जय भवानी महिलाओं की सहकारी कपड़ा मिल एशिया का पहली ऐसी मिल होगी जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर काम करेगी। इस परियोजना की स्थापना की कुल लागत लगभग 100 करोड़ रु है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    एक बार शुरू होने के बाद, मिल सूती कपड़े का प्रसंस्करण करेगी और जिले की कई महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगी। परभणी महाराष्ट्र का प्रमुख कपास उत्पादक जिला है और जो मिल के परिचालन के साथ-साथ जिले में औद्योगिक क्षेत्र को गति प्रदान करेगा।

    Find More Miscellaneous News Here

    पीएम मोदी ने 12 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को वर्चुली किया संबोधित

     

    about - Part 2549_15.1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए 12 वें (ब्रिक्स) शिखर सम्मेलन को संबोधित किया है। यह शिखर सम्मेलन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भारत 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करेगा और 2021 में 13 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह तीसरी बार होगा जब भारत इसमें शामिल होने के बाद से ब्रिक्स अध्यक्ष का पद संभालेगा। इससे पहले भारत 2012 और 2016 में अध्यक्ष रहा था।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के 12 वें संस्करण का विषय “Global stability, shared security and innovative growth” था। इस बैठक में नेताओं द्वारा इंट्रा-ब्रिक्स सहयोग और वैश्विक संदर्भ सहित अन्य प्रमुख मुद्दे जैसे बहुपक्षीय प्रणाली का सुधार, चल रहे कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के उपाय, आतंकवाद-रोधी सहयोग, व्यापार, स्वास्थ्य, ऊर्जा और लोगों का आपस में आदान-प्रदान करने पर विचार विमर्श किया गया।

    Find More Summits and Conferences Here

    अरब सागर में आरंभ हुआ मालाबार अभ्यास 2020 का दूसरा

     

    about - Part 2549_17.1

    मालाबार अभ्यास 2020 का दूसरा चरण उत्तरी अरब सागर में 17 से 20 नवंबर 2020 तक आयोजित किया जा रहा है। मालाबार अभ्यास 2020 के पहले चरण का आयोजन 03 से 06 नवंबर 2020 तक बंगाल की खाड़ी में किया गया था। मालाबार अभ्यास 2020 का 24 वां संस्करण है।

    Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

    दूसरे चरण में भारतीय नौसेना के विक्रमादित्य कैरियर बैटल ग्रुप और यूएस नेवी के निमित्ज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने संयुक्त ऑपरेशन किया। इसमें क्रॉस-डेक फ्लाइंग ऑपरेशन और उन्नत वायु रक्षा अभ्यास, उन्नत सतह और पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, सीमांसशिप एवोल्यूशन और हथियारों से गोलीबारी को चार अनुकूल नौसेनाओं के बीच अंतर और तालमेल बढ़ाने के लिए शामिल किया गया था।

    Find More News Related to Defence

    गोल्डमैन सैक्स ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी -10.3% रहने का जताया अनुमान

     

    about - Part 2549_19.1

    इन्वेस्टमेंट बैंक, गोल्डमैन सैक्स ने वित्त वर्ष 2021 के लिए जारी भारत की जीडीपी गिरावट के अपने पूर्वानुमान को संशोधित किया है, गोल्डमैन सैक्स ने सितंबर 2020 के अपने पहले अनुमान -14.8% को संशोधित कर -10.3% कर दिया है। इसके अतिरिक्त गोल्डमैन सैक्स ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी 13% रहने का अनुमान जताया है।


    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    Find More Economy News

    इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने स्मृति मंधाना को बनाया ब्रांड एंबेसडर

     

    about - Part 2549_21.1

    इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए एक नया प्रोडक्ट ‘Eva’ लॉन्च किया है। बैंक ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अपने इस नए लॉन्च किए गए उत्पाद ‘Eva’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ‘Eva’ महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, धन और समृद्धि जैसे हर पहलू में भारतीय महिलाओं की बेहतरी के लिए यूनिक बचत खाता है।

    Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के अध्यक्ष: अरुण रामनाथन.
    • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ: वासुदेवन पठानी नरसिम्हन.
    • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु

      Find More Banking News Here

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me