एसबीएम बैंक इंडिया जल्द लॉन्च करेगा नियो बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म

 

about - Part 2551_3.1

स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसबीएम बैंक इंडिया ने नियो बैंकिंग प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने के लिए फिनटेक PayNearby के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए बुनियादी बैंकिंग समाधान और बेहतर वित्तीय सेवाओं को वितरित करने की दिशा में एक “ओपन बैंकिंग” नेटवर्क बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

यह साझेदारी, बैंक को माइक्रो-एंटरप्राइज और रिटेल पॉइंट्स के PayNearby के नेटवर्क के माध्यम से डिजिटल और असिस्टेड बैंकिंग सॉल्यूशंस की पूरी पेशकश करने में सक्षम बनाएगी। बैंकिंग मॉड्यूल को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, जो PayNearby आउटलेट्स और टचपॉइंट्स पर मौजूदा प्लेटफार्मों के साथ मूल रूप से काम करेगा। एसबीएम बैंक इंडिया, जनवरी 2019 में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक के रूप में कार्य करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक से बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाला भारत का पहला विदेशी बैंक था।

नियो बैंक के बारे में:

  • नियो बैंक एक बैंक है जो विशेष रूप से ऑनलाइन ओपरेटिव है, यानि, इसका कोई शाखा नेटवर्क नहीं होगा।
  • नियो बैंक सस्ते, तेज हैं। एक एकल मंच में, नव बैंक पूरे वित्तीय पोर्टफोलियो को एकीकृत कर सकता है।
  • यह मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पूर्ण डिजिटल बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है।
  • इसे ऑनलाइन बैंक, इंटरनेट-ओनली बैंक, वर्चुअल बैंक या डिजिटल बैंक के रूप में भी जाना जाता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एसबीएम बैंक (इंडिया) लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • एसबीएम बैंक (इंडिया) लिमिटेड के एमडी और सीईओ: सिद्धार्थ रथ.
  • एसबीएम बैंक (इंडिया) लिमिटेड ने परिचालन परिचालन- 1 दिसंबर 2018
  • एसबीएम बैंक (इंडिया) लिमिटेड टैगलाइन: We make banking convenient for you.

Find More Banking News Here

नीतीश कुमार 7 वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

 

about - Part 2551_5.1

जनता दल (युनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार ने 16 नवंबर 2020 को 7 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के राजभवन में नितीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा विधायक दल के नेता तारकिशोर प्रसाद और उपनेता रेणु देवी को नया उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इसके अलावा नितीश कुमार के साथ 14 अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। उनमें से सात बीजेपी के, पांच जद (यू) के और एक-एक विकासशील इन्सान पार्टी (VIP) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के हैं।

Find More
State In News Here

पश्चिम बंगाल में शुरू की गई बच्चों के लिए दुनिया की पहली ट्राम लाइब्रेरी

 

about - Part 2551_7.1

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बाल दिवस के अवसर पर दुनिया का अपनी तरह पहला बच्चों के लिए ट्राम पुस्तकालय शुरू किया गया । ट्राम एक प्रकार रेल वाहन है जो सार्वजनिक सड़कों पर ट्रामवे पटरियों पर चलता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

ट्राम श्यामबाजार-एस्पलेनैड और एस्पलेनैड-गरियाहाट रूट पर चलेगी, जो सुबह से शाम तक हर दिन उत्तर और दक्षिण कोलकाता में जाएगी। इसे पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (West Bengal Transport Corporation) और एपीजे आनंद चिल्ड्रन्स लाइब्रेरी द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है, जिसमें लगभग 1,000 किताबें होंगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.

Find More Miscellaneous News Here

लुईस हैमिल्टन ने जीती F1 तुर्की ग्रैंड प्रिक्स 2020

 

about - Part 2551_9.1

लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने तुर्की के इस्तांबुल पार्क में आयोजित तुर्की ग्रैंड प्रिक्स 2020 में जीत हासिल की है। इस रेस में सर्जियो पेरेज (रेसिंग प्वाइंट-BWT- मैक्सिको) ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि फेरारी के सेबेस्टियन वेटल तीसरे स्थान पर रहे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह हैमिल्टन की इस सत्र की 10 वीं जीत और उनके करियर की 94 वीं F1 जीत थी। अपने करियर की सातवीं फॉर्मूला वन चैम्पियनशिप खिताब के साथ, उन्होंने माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Find More Sports News Here

उत्तर प्रदेश की कीठम झील को रामसर साइटों में किया गया शामिल

 

about - Part 2551_11.1

उत्तर प्रदेश के आगरा की कीठम झील, जिसे सुर सरोवर के नाम से भी जाना जाता है, को रामसर स्थलों की सूची में जोड़ा गया है। सूर सरोवर झील को 106 से अधिक प्रवासी पक्षियों का घर माना जाता हैं। इस झील को पानी आगरा नहर से मिलता है। यह नहर दिल्ली में यमुना नदी पर बने ओखला बैराज से निकलती है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

रामसर सूची में इन स्थलों का शामिल करने का उद्देश्य आर्द्रभूमि के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करना और बनाए रखना है जो वैश्विक जैविक विविधता के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक तंत्र के घटकों, प्रक्रियाओं और लाभों के रखरखाव के माध्यम से मानव जीवन को बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Find More Miscellaneous News Here

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: 16 नवंबर

 

about - Part 2551_13.1

भारत में स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिकता को चिन्हित करने के लिए हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक नैतिक प्रहरी के रूप में काम करना शुरू कर किया ताकि पत्रकारिकता के उच्च मानकों को बनाए रखा जा सके और यह किसी भी प्रभाव या खतरों से प्रभावित न हो सके। 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

राष्ट्रीय प्रेस दिवस का इतिहास:

वर्ष 1956 में, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक प्रेस परिषद के गठन के लिए पहले प्रेस आयोग की योजना बनाई गई थी। भारत में 4 जुलाई 1966 को प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी। यह 16 नवंबर 1966 से प्रभावी हुआ। इसलिए, 16 नवंबर को हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।


भारतीय प्रेस परिषद के बारे में:

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का गठन प्रेस काउंसिल एक्ट 1978 के तहत 1966 में किया गया था। यह प्रेस की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए राज्य के साधनों पर भी अधिकार रखता है। इसके अलावा यह सुनिश्चित करता है कि भारतीय प्रेस किसी बाहरी मामले से प्रभावित न हो।

Find More Important Days Here

RCEP: 15 एशिया-प्रशांत देशों ने दुनिया के सबसे बड़े समझौते पर किए हस्ताक्षर

 

about - Part 2551_15.1

15 एशिया प्रशांत देशों ने 37 वें दक्षिण पूर्व एशियाई देशों (आसियान) शिखर सम्मेलन में चीन के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को “क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (Regional Comprehensive Economic Partnership)” नाम दिया गया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक ब्लॉक है, जिसमें 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ-साथ दक्षिण कोरिया, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

RCEP के सदस्य दुनिया की लगभग एक तिहाई आबादी और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 30% हिस्सा हैं।

Find More Summits and Conferences Here

वयोवृद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन

 

about - Part 2551_17.1

प्रख्यात बंगाली अभिनेता और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मनित सौमित्र चटर्जी का निधन। वह ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे के साथ काम के बाद प्रसिद्ध हुए, जिनके साथ उन्होंने चौदह फिल्मों में काम किया। उन्होंने देश और विदेश में कई पुरस्कार जीते थे।

SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

सौमित्र चटर्जी को 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण, 2012 में सिनेमा में दिए जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा सौमित्र चटोपाध्याय 1999 में कलाकारों को दिए जाने वाले फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस (Ordre des Arts et des Lettres) से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने थे।

Find More Obituaries News

प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे का निधन

 

about - Part 2551_19.1

प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे (Ravi Belagere) का निधन। वह कर्नाटक से थे। वह अपराध की दुनिया में लेखन के लिए प्रसिद्ध थे और उसका लेख ‘Paapigala Lokadalli’ बहुत लोकप्रिय था।

SBI PO Combo | Prelims + Mains 2020 | Online Live Class

बेलागेरे को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार, कन्नड़ राज्योत्सव पुरस्कार, कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार और कई अन्य शामिल हैं। शिक्षाविद् बेलागेरे के शव को उनके स्कूल प्रथाना स्कूल ले जाया गया, जहां उनके शव को क्रियाक्रम के लिए ले जाने से पहले जनता के लिए दर्शन के लिए रखा गया। उन्होंने गैंगस्टरों के वास्तविक जीवन की कहानी पर पुस्तक लिखी, जिसका शीर्षक Bheema Theerada Hanthakaru था, जो 2001 में प्रकाशित हुआ था और एक बेस्टसेलर बुक थी।

 

Find More Obituaries News

डॉ. हर्षवर्धन ने 8 वीं ब्रिक्स STI मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा

 

about - Part 2551_21.1

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका यानि ब्रिक्स समूह के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रिस्तरीय की 8 वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से सदस्य देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सहयोग पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता रूस ने की (रूस 12 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का अध्यक्ष है)।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

बैठक के बारे में:

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किया। बैठक ब्रिक्स STI  घोषणा-पत्र 2020 को अपनाने के साथ संपन्न हुई। बैठक के दौरान, डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि “कोविड-19 महामारी का दौर इम्तिहान का रहा है, जो यह दर्शाता है कि, ऐसी वैश्विक चुनौतियों से पार पाने के लिए बहुपक्षीय सहयोग काफी महत्वपूर्ण है”। उन्होंने दोहराया कि “भारत 2020-21 के ब्रिक्स एसटीआई कैलेंडर के कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से अपना योगदान देगा और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार पर ब्रिक्स समझौता ज्ञापन के तहत निरंतर वैज्ञानिक गतिविधियों का समर्थन करता रहेगा”।

Find More Summits and Conferences Here

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me