बोइंग ने वायुसेना को अपाचे और चिनूक हेलीकॉप्टरों को डिलीवरी की पूरी

about | - Part 2544_3.1
बोइंग इंडिया ने भारतीय वायु सेना (IAF) को हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर आखरी बचे पांच AH-64E अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी कर दी है। इसके साथ ही, बोइंग ने भारतीय  (IAF) को सभी 22 नए AH-64E अपाचे की डिलीवरी पूरी कर ली है। अपाचे हेलीकॉप्टरों की तैनाती लद्दाख में चीन के साथ चल रहे विवाद के चलते लेह एयरबेस में सैन्य स्थिति मजबूत करने के लिए की गई है। इसके अलावा बोइंग ने 15 CH-47F(I) चिनूक के भारी-भरकम हेलीकॉप्टरों को भी भारतीय वायुसेना को सौंप दिया है।



भारत और अमरीका के बीच समझौता:

  • वायु सेना को सितंबर 2019 में अपाचे हेलीकॉप्टरों की पहली खैप मिली थी, जिन्हें पंजाब के पठानकोट एयर फोर्स स्टेशन बेस पर तैनात किया गया था.
  • भारत ने सितंबर 2015 में अमेरिकी सरकार के विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के जरिए बोइंग से 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों और 15 चिनूक हेलीकॉप्टरों खरीदने के लिए 3 अरब डॉलर का अनुबंध किया था.
 

अपाचे और चिनूक हेलीकाप्टरों की अस्सेम्ब्लिंग यूनिट:

  • हैदराबाद स्थित बोइंग का संयुक्त उपक्रम, टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड, अमेरिकी सेना और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों दोनों के लिए AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के लिए एयरो-संरचनाओं का निर्माण कर रहा है।
  • भारत में बोइंग के आपूर्तिकर्ता चिनूक के लिए जरुरी सिस्टम और पुर्जों का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा क्राउन और टेलकॉन असेंबली और डायनामेटिक टेक्नोलॉजीज द्वारा रैंप और आफ्टर पायलोन शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बोइंग का मुख्यालय: शिकागो, अमेरिका.
  • बोइंग स्थापना: 15 जुलाई 1916.
  • बोइंग के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: डेविड एल. Calhoun.

इसरो करेगा ब्राजील के Amazonia-1 उपग्रह को लॉन्च

about | - Part 2544_5.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ब्राजील के Amazonia-1 उपग्रह को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस उपग्रह को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) पर अगस्त 2020 तक मुख्य पेलोड के रूप में लोड किया जाएगा है। इस उपग्रह का स्थानीय रूप से ब्राजील में डिजाइन और परीक्षण किया गया है। यह पृथ्वी अवलोकन वाला पहला उपग्रह होगा।

Amazonia-1 उपग्रह के बारे में:


पीएसएलवी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला Amazonia-1 उपग्रह अमेज़ॅन के वनों की कटाई की निगरानी और अवलोकन करने में मददगार साबित होगा। हाल की अमेज़ॅन क्षेत्र में लगी आग बाद, अब इस उपग्रह की भूमिका देशों के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा ब्राजील के उपग्रह द्वारा भेजे गए तस्वीरों से वनस्पति और कृषि क्षेत्रों में भी मदद मिलने की उम्मीद है।




भारत और ब्राजील के बीच अंतरिक्ष सहयोग:


भारत और ब्राजील ने साल 2014 में 6 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारतीय रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (IRS) सीरिज के जरिए डेटा प्राप्त करने के लिए ब्राजील के एक पृथ्वी स्टेशन की स्थापना के लिए सहमति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के. सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969.
  • ब्राजील की राजधानी: ब्रासीलिया.
  • ब्राजील के राष्ट्रपति: जायर बोल्सोनारो.
  • ब्राज़ील की मुद्रा: ब्राज़ीलियन रियल.

      हिमाचल प्रदेश के नादौन पुलिस थाने को मिला देश के सबसे श्रेष्ठ पुलिस थाने का दर्जा

      about | - Part 2544_7.1
      हिमाचल प्रदेश के नादौन पुलिस थाने को देश और राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने का दर्जा दिया गया है। नादौन पुलिस थाना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित है।
      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस पुलिस स्टेशन को उत्कृष्टता पत्र (Certificate of Excellence) प्रदान किया गया। पुलिस थानों को रैंकिंग भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान की जाती है और जिसे हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा DGP सम्मेलन के दौरान एक समारोह में जारी किया गया था।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • एचपी के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; एचपी के गवर्नर: बंडारू दत्तात्रेय.

      विश्व जनसंख्या दिवस: 11 जुलाई

      about | - Part 2544_9.1
      प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व स्तर पर World Population Day यानि विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। यह दिन बढ़ती जनसंख्या और लैंगिक समानता, परिवार नियोजन के महत्व, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य, मानव अधिकार, आदि जैसे मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
      इस वर्ष के विश्व जनसंख्या दिवस 2020 का विषय: Putting the brakes on COVID-19: Safeguarding the health and rights of women and girls.

      विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास:
      विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United National Development Programme) की गवर्निंग काउंसिल द्वारा की गई थी, उस समय विश्व की जनसंख्या लगभग 500 करोड़ थी।

      संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1990 में अपनाए गए 45/216 प्रस्ताव के बाद विश्व जनसंख्या दिवस को मनाए जाने का निर्णय लिया गया, जो पर्यावरण और विकास के लिए अपने संबंधों की तरह आबादी के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इस दिन को पहली बार 11 जुलाई 1990 को 90 से अधिक देशों में चिह्नित किया गया था। तब से, कई UNFPA देश के कार्यालयों और अन्य संगठनों और संस्थाओं ने सरकारों और नागरिक समाज के साथ साझेदारी में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता रहा है।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य.
      • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के कार्यकारी निदेशक: नतालिया कनेम.
      • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की स्थापना: 1969.

        मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम बनाए गए हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

        about | - Part 2544_11.1
        मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को हॉकी इंडिया का नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद का स्थान लेंगे। यह फैसला मोहम्मद मुश्ताक अहमद के 7 जुलाई को हॉकी इंडिया को मिले इस्तीफा के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे की वजह निजी और पारवारिक कारण को बताया था
        निगोमबाम मणिपुर हॉकी से जुड़े हुए हैं और उन्होंने जमीनी स्तर पर अपने काम से संघ को काफी प्रभावित किया हैं। उन्होंने मणिपुर में डेली इवनिंग मीयम के संपादक के रूप में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने 2009 से 2014 के बीच मणिपुर हॉकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
        महत्वपूर्ण तथ्य-

        • हॉकी इंडिया की स्थापना: 20 मई 2009.
        • हॉकी इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली.

        IRDAI ने “Indian Pandemic Risk Pool” बनाने के लिए कार्य समूह का किया गठन

        about | - Part 2544_13.1
        भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority of India-IRDAI) द्वारा “Indian Pandemic Risk Pool” (भारतीय महामारी जोखिम पूल) बनाने के बारे में शोध करने और सिफारिशें देने के लिए एक कार्य समूह का गठन किया गया है। इस पैनल को “महामारी जोखिम पूल” की मदद से COVID-19 महामारी से उत्पन्न विभिन्न जोखिमों को संबोधित करने की संभावना की तलाशने का काम सौंपा गया है। इन जोखिमों में समवर्ती सामग्री के नुकसान के बिना व्यावसायिक व्यवधान नुकसान, रोजगार के नुकसान से सरकार / बीमाकर्ताओं / पुनर्बीमाकर्ताओं की क्षमता से बहुत अधिक नुकसान शामिल हैं।
        बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के कार्यकारी निदेशक, सुरेश माथुर इस 9-सदस्यीय कार्य समूह के अध्यक्ष होंगे। समूह के सदस्य हैं: सुचिता गुप्ता, हितेश कोटक, अंकुर निझावन, सुशीलेंद्र राव, शिल्पा यादव, एम.एन.मुंशी, अजय कुमार, और सबा तालुकदार
        IRDAI ने उपरोक्त कार्य समूह का गठन निम्नलिखित संदर्भ शर्तों के साथ किया है:
        • महामारी जोखिम पूल स्थापित करने की आवश्यकता पर शोध करना, और इसके अध्ययन का औचित्य प्रदान करना.
        • पूल के लिए आकार और संचालन मॉडल की सिफारिश करना.
        • इस विषय से संबंधित सभी अन्य मामलों की जांच करना

          वर्चुअली होगी भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की 15 वीं बैठक

          about | - Part 2544_15.1
          भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की 15 वीं बैठक वर्चुअली आयोजित की जाएगी। इस शिखर सम्मेलन में भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसमें राजनीतिक और सुरक्षा संबंध, व्यापार और निवेश और आर्थिक सहयोग जैसे विभिन्न पहलु है। साथ ही दोनों पक्षों के बीच COVID-19 महामारी और समकालीन वैश्विक विषयों के घटनाक्रम पर भी चर्चा की जाएगी।
          प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन (Ursula von der Leyen), और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल (Charles Michel) वर्चुअली आयोजित होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की 15 वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

          कौशल मंत्रालय ने AI- आधारित “ASEEM” डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

          about | - Part 2544_17.1
          कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) – आधारित “आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्प्लॉई मैपिंग (ASEEM)” डिजिटल प्लेटफॉर्म को शुरू किया गया है। इस मंच का उद्देश्य रोजगार क्षेत्रों में कुशल कार्यबल की मांग-आपूर्ति के अन्तर को कम करना और सूचना प्रवाह में सुधार करना है। क्षेत्रों और स्थानीय उद्योग की मांगों के आधार पर श्रमिकों का विवरण पोर्टल द्वारा पर डाला जाएगा।
          ASEEM पोर्टल स्थायी आजीविका के अवसरों को तलाशने में कुशल लोगों की सहायता करेगा। यह उद्योग-संबंधित कौशल प्राप्त करने और विशेष रूप से COVID महामारी के पश्चात के समय में उभरते रोजगार के अवसरों का पता लगाने में कुशल कर्मचारियों की मदद करेगा। यह मंच नियोक्ताओं को कुशल कार्यबल की उपलब्धता की जांच करने और उनकी भर्ती योजनाओं को तैयार करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
          ASEEM को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने बेंगलुरु स्थित कंपनी Betterplace के साथ मिलकर विकसित किया है। इस मंच का प्रबंधन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा किया जाएगा।
          पोर्टल में तीन आईटी आधारित इंटरफेस शामिल हैं:
          • Employer Portal – Employer on-boarding, Demand Aggregation, candidate selection ​
          • Dashboard – Reports, Trends, analytics, and highlight gaps ​
          • Candidate Application – Create & Track candidate profile, share job suggestion ​

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री: महेंद्र नाथ पांडे.

          आइवरी कोस्ट के पीएम एमादू गोन कूलिबली का निधन

          about | - Part 2544_19.1
          आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री एमादू गोन कूलिबली (Amadou Gon Coulibaly) का निधन। वह हाल ही में फ्रांस से इलाज कराके वापस लौटे थे। उन्हें अक्टूबर के राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुफाउटिस्ट्स फॉर डेमोक्रेसी एंड पीस (RHDP) की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में भी चुना गया था।
          एमादू गोन कूलिबली ने कई पदों पर कार्य किया, जिसमें तकनीकी सलाहकार, वरिष्ठ सिविल सेवक, कोरहोगो के उप-महापौर, कृषि मंत्री और कैबिनेट मंत्री का पद शामिल हैं। वे छह वर्षों तक राष्ट्रपति के महासचिव के रूप में सेवा देने के बाद, जनवरी 2017 में आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री बने थे।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति: अलसेन औटारा (Alassane Ouattara) ; राजधानी: Yamoussoukro.

          JLL द्वारा जारी GRETI 2020 इंडेक्स में भारत को मिला 34 वां स्थान

          about | - Part 2544_21.1
          जोन्स लैंग लासेल (Jones Lang LaSalle-JLL) द्वारा अपना द्विवार्षिक ग्लोबल रियल एस्टेट ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स (Global Real Estate Transparency Index -GRETI) जारी किया गया है। GRETI अचल संपत्ति बाजार पारदर्शिता का एक अनूठा बेंचमार्क है और विदेशी बाजारों में काम करने वाली कंपनियों के लिए एक जरुरी मार्गदर्शिका है। इसमें 99 देशों और क्षेत्रों सहित 163 शहरों को कवर किया गया है।
          ग्लोबल रियल एस्टेट ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स (GRETI) 210 संकेतकों पर आधारित है जिसमें स्थिरता और लचीलापन, स्वास्थ्य और कल्याण, प्रॉपटेक और विकल्प पर अतिरिक्त डेटा शामिल हैं। सभी को कुछ प्रतिशत के साथ छह क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है:
          • Performance Measurement 25%
          • Market Fundamentals 16.5%
          • Governance of Listed Vehicles 10%
          • Regulatory and Legal 23.5%
          • Transaction Process 15%
          • Sustainability 10%

          यहाँ सूचकांक में शीर्ष स्थान पाने वाले देशों की सूची दी गई है:-

          Rank
          देश
          Score
          1
          यूनाइटेड किंगडम
          1.31
          2
          संयुक्त राज्य अमेरिका
          1.35
          3
          ऑस्ट्रेलिया
          1.39
          4
          फ्रांस
          1.44
          5
          कनाडा
          1.51
          6
          न्यूजीलैंड
          1.67
          7
          नीदरलैंड
          1.67
          8
          आयरलैंड
          1.83
          9
          स्वीडन
          1.89
          10
          जर्मनी
          1.93
          34
          भारत
          2.69

          Recent Posts

          about | - Part 2544_22.1