कुवैत अमीर ने शेख सबा अल-खालिद को फिर नियुक्त किया प्रधान मंत्री

 

about - Part 2531_3.1

कुवैत अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबाह द्वारा पुनः शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। यह कदम शेख सबा द्वारा संसदीय चुनावों के बाद एक प्रक्रियात्मक प्रक्रिया के तहत अपनी सरकार का इस्तीफा सौंपने के दो दिन बाद आया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

देश के सुलतान ने नई सरकार बनाने के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। शेख नवाफ जिन्होंने अपने भाई की मृत्यु के बाद सितंबर में खाड़ी देश का नेतृत्व संभाला था, उन्होंने शेख सबा से नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को नामित करने के लिए भी कहा है। नए मंत्रिमंडल को अमीर द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कुवैत कैपिटल: कुवैत सिटी
  • कुवैत मुद्रा: दीनार

Find More International
News

सिंगापुर में आयोजित की जाएगी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2021 की वार्षिक बैठक

 

about - Part 2531_5.1

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने अपनी वर्ष 2021 की वार्षिक बैठक सिंगापुर में आयोजित करने का फैसला किया है, पहले इसे ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में 13 से 16 मई 2021 के दौरान आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया था। स्विट्जरलैंड से वार्षिक फोरम को स्थानांतरित करने का निर्णय यूरोप में बढ़ती कोविड -19 महामारी को देखते हुए लिया गया है। 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

वर्ष 1971 में हुई स्थापना के बाद से यह दूसरी मौका होगा जब फोरम को स्विट्जरलैंड के बाहर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले साल 2002 में, न्यूयॉर्क में 9/11 हमले के बाद अमेरिकी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मंच का आयोजन किया गया था। यह बैठक आम तौर पर स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित की जाती है, लेकिन मौजूदा कोविड के चलते बैठक को पहली बार अक्टूबर 2020 में ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में स्थानांतरित कर दिया गया था। अब पुनः इसके आयोजन स्थल को सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालंकि इसके 2022 में स्विट्जरलैंड के दावोस वापस आने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
तथ्य-

  • विश्व आर्थिक मंच मुख्यालय: कोलोन, स्विट्जरलैंड
  • विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक: क्लाउस श्वाब
  • विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971

Find More Summits and Conferences
Here

फिच रेटिंग ने चालू वित्त के लिए जारी भारत के जीडीपी पूर्वानुमान को घटाकर किया -9.4 फीसदी

 

about - Part 2531_7.1

फिच रेटिंग्स ने अपने ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में जारी भारत के जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को संशोधित किया है, फिच ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था के अपने पूर्वानुमान (-) 10.5 प्रतिशत को घटाकर अब -9.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। इसके अतिरिक्त फिच ने वित्त वर्ष 2022 में भारत जीडीपी की वृद्धि दर 11 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2023 में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Economy News


नोमुरा ने FY21 में भारतीय अर्थव्यवस्था का एशिया में सबसे तेजी से बढ़ने का जताया अनुमान

 

about - Part 2531_9.1

जापानी अनुसंधान और ब्रोकरेज हाउस Nomur द्वारा साल 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली एशियाई अर्थव्यवस्था होने का अनुमान जताया है। नोमुरा ने कैलेंडर वर्ष 2021 (CY21) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि का अनुमान 9.9% जताया है। वहीं कैलेंडर वर्ष 2020 (CY20) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ -7.1 प्रतिशत रहने की संभावना जताई है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find
More Economy News

विश्व मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

 

about - Part 2531_11.1

Human Rights Day: हर साल 10 दिसंबर को दुनिया भर में मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 10 दिसंबर, 1948 को हुई थी, जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया गया था। यह दिन दुनिया भर में सभी को सशक्त बनाने के लिए हर साल मनाया जाता है  है। यह दिन दुनिया भर के मानवाधिकारों के समर्थकों और संरक्षकों को भी चिन्हित करता है।

इस साल के मानवाधिकार दिवस की थीम: Recover Better – Stand Up for Human Rights है। इस वर्ष का विषय COVID-19 महामारी से संबंधित है, और मानव अधिकारों को पुनर्प्राप्ति प्रयासों के लिए केंद्रीय सुनिश्चित करके पुनः बेहतर बनाने की आवश्यकता पर केंद्रित है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के बारे में:

UDHR एक ऐतहासिक दस्तावेज है जो अविच्छेद्य अधिकारों की घोषणा करता है जो हर किसी को- नस्ल, रंग, धर्म, लिंग, भाषा, राजनीतिक या अन्य राय, राष्ट्रीय या सामाजिक मूल, संपत्ति, जन्म या किसी अन्य स्थिति की परवाह किए बिना एक इंसान होने के हकदार देता हैं । यह 500 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है, साथ ही यह दुनिया में सबसे अधिक अनुवादित दस्तावेज़ भी है।

Find
More Important Days Here

पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास का किया ऐलान

 

about - Part 2531_13.1

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वर्ष 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया थे, उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और दो T20I मुकाबले खेले। उन्होंने आखिरी बार 2018 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान भारतीय जर्सी पहनी थी। गुजरात के क्रिकेटर ने 194 प्रथम श्रेणी मैचों में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने राज्य और विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए 204 T20 मैच खेले, जिसमे उन्होंने 123.84 के स्ट्राइक रेट से 23 अर्धशतकों की मदद से 4,300 रन बनाए है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Sports News Here

युलिमर रोहास और मोंडो डुप्लांटिस ने जीता वर्ष 2020 का विश्व एथलीट ऑफ द ईयर खिताब

 

about - Part 2531_15.1

स्वीडिश पोल वाल्टर मोंडो डुप्लांटिस और वेनेजुएला की ट्रिपल जंपर युलिमर रोहास को वर्ष 2020 के पुरुष और महिला विश्व एथलीट ऑफ द ईयर खिताब से नवाजा गया हैं। ये वर्चुली घोषित किए गए प्रतिष्ठित एथलेटिक्स पुरस्कार के अपने देश के पहले प्राप्तकर्ता हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


मोंडो डुप्लांटिस के बारे में:

डुप्लांटिस सितंबर में 20 साल की उम्र में इतिहास में सबसे अधिक आउटडोर वॉल्ट (6.15m) बनाने से पहले फरवरी में दो बार विश्व रिकॉर्ड (6.17 मीटर और 6.18 मीटर) तोड़ने के बाद पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार के सबसे युवा विजेता हैं। 


युलिमर रोहास के बारे में:

रोहास ने 15.43 मीटर की छलांग से विश्व इनडोर ट्रिपल जंप रिकॉर्ड तोड़ने के साथ चार ट्रिपल जंप प्रतियोगिताओं में इनडोर और आउटडोर 2020 के साथ सत्र की समाप्ति की है।

Find
More Sports News Here

यूनेस्को के विश्व विरासत शहरों की सूची में शामिल हुए ग्वालियर और ओरछा

 

about - Part 2531_17.1

यूनेस्को द्वारा मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक किले शहरों ग्वालियर और ओरछा को अपने विश्व धरोहर शहर कार्यक्रम के अंतर्गत यूनेस्को विश्व विरासत शहरों की सूची में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत, यूनेस्को ऐतिहासिक विकास लैंडस्केप सिफारिशों के आधार पर इन स्थानों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए सर्वोत्तम प्रयास और संसाधन जुटाएगा। इसे शामिल करने के बाद भारत में यूनेस्को विश्व विरासत शहरों की कुल संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी।

  • इन्हें शामिल करने के बाद यूनेस्को के सहयोग से मप्र पर्यटन विभाग द्वारा दोनों शहरों के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस संबंध में, यूनेस्को की टीम 2021 में राज्य का दौरा करेगी और ऐतिहासिक शहरी लैंडस्केप सिफारिश के तहत उनके विकास और संरक्षण के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करेगी।
  • मानसिंह पैलेस, गुजरी महल और सहस्त्रबाहु मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थलों का रासायनिक निदान भी किया जाएगा, ताकि उन पर अंकित कला अधिक दर्शनीय बन सके।
  • भारतीय परंपराओं के अनुसार पर्यटकों के स्वागत के लिए दोनों स्थानों पर गार्ड भी तैनात किए जाएंगे

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


ग्वालियर के बारे में:

  • ग्वालियर की स्थापना 9वीं शताब्दी में हुई थी और इस पर गुर्जर प्रतिहार राजवंश, तोमर, बघेल कछवाहो और सिंधिया का शासन रहा। यह बलुआ पत्थर के पठार पर स्थित है और इसमें स्मारक, किले और महल हैं
  • इसके प्रसिद्ध स्थानों में सूर्य मंदिर, जल विलास पैलेस, तानसेन का स्मारक, तिघरा डैम, 15 वीं सदी के गुजारी महल पैलेस शामिल हैं।

ओरछा के बारे में:

  • ओरछा का अर्थ है ‘छिपे हुए महल’ है, जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि यह अपने मंदिरों और महलों के लिए लोकप्रिय है और यह 16 वीं शताब्दी में बुंदेला साम्राज्य की राजधानी थी।
  • इस शहर के प्रसिद्ध स्थान राज महल, जहांगीर महल, रामराजा मंदिर, राय प्रवीण महल और लक्ष्मीनारायण मंदिर हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को विश्व विरासत केंद्र के निदेशक: मैक्चाइल्ड रॉसलर
  • यूनेस्को विश्व विरासत केंद्र मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

Find More Miscellaneous News Here

RBI ने रद्द किया महाराष्ट्र स्थित कराड़ा सहकारी बैंक का लाइसेंस

 

about - Part 2531_19.1

भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के कराड़ जनता सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावना नहीं दिखाई देने के कारण रद्द कर दिया है। बैंक, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों का पालन नहीं कर पा रहा था। बैंक के जमाकर्ताओं के 99 प्रतिशत से अधिक जमाकर्ताओं को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) के जरिए उनके जमा का पूरा भुगतान किया जाएगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

लाइसेंस रद्द करने और परिसमापन कार्यवाही की शुरुआत करने के साथ ही, कराड जनता सहकारी बैंक के जमाकर्ताओं को भुगतान करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। परिसमापन पर, प्रत्येक जमाकर्ता केवल DICGC से 5 लाख तक की अपनी जमा राशि के पुनर्भुगतान का हकदार होगा। 7 दिसंबर को काम-काज का लाइसेंस रद्द करने के बाद , बैंक अब कोई कार्य नहीं कर सकेगा, जिसमें जमा और भुगतान करना शामिल है।

Find More Banking News Here

इन्वेस्ट इंडिया ने जीता संयुक्त राष्ट्र का इन्वेस्टमेंट प्रमोशन अवार्ड 2020

 

about - Part 2531_21.1

जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (United Nations Conference on Trade and Development) ने भारतीय राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसी, इंवेस्ट इंडिया को वर्ष 2020 के संयुक्त राष्ट्र निवेश प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया है। इन्वेस्ट इंडिया को 180 वैश्विक निवेश संवर्धन एजेंसियों (Investment Promotion Agencies) में से विजेता चुना गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

वर्ष के 2020 संयुक्त राष्ट्र निवेश संवर्धन पुरस्कार के मूल्यांकन का आधार COVID-19 महामारी के लिए IPAs की प्रतिक्रिया थी। वार्षिक पुरस्कार दुनिया भर में निवेश संवर्धन एजेंसियों (IPAs) की उत्कृष्ट उपलब्धियों और सर्वोत्तम प्रयासों को पहचान और उन्हें सम्मानित करता है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इन्वेस्ट इंडिया, उद्योग और आंतरिक व्यापार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संवर्धन विभाग के तहत एक गैर-लाभकारी उपक्रम है.
  • इन्वेस्ट इंडिया के एमडी और सीईओ: दीपक बागला
  • इन्वेस्ट इंडिया स्थापित: 2009।
  • इन्वेस्ट इंडिया हेडक्वार्टर: नई दिल्ली

Find More Awards News Here

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me