वोल्वो कार इंडिया ने लॉन्च की “वोल्वो कार फाइनेंसियल सर्विस”

 

about | - Part 2470_3.1

वॉल्वो कार इंडिया ने अपने वाहनों के लिए ग्राहकों को आसान फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वोल्वो कार फाइनेंसियल सर्विस शुरू करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस सुविधा के अंतर्गत कार की एक्स-शोरूम कीमत की 100% तक फाइनेंस सुविधा दी जाएगी, और साथ ही विशिष्ट शर्तों के तहत कोई फॉरक्लोजर चार्ज नही लिया जाएगा। यह वोल्वो कार को फाइनेंस कराने के लिए एक तेज, आसान और लागत-अनुकूलित समाधान है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

वोल्वो कार फाइनेंसियल सर्विस की अन्य विशेषताओं में 7 साल तक का ऋण सहित बीमा, अधिक वारंटी, सर्विस पैकेज और सहायक उपकरण को फाइनेंस करने जैसी सुविधाए भी शामिल हैं। यह खरीदारों को एक आसान फाइनेंस अनुभव प्रदान करते हुए जल्दी ऋण अनुमोदन और एक समान प्रसंस्करण शुल्क की अनुमति देता है।

Find More News Related to Agreements

फेस्टिवल “Destination North East-2020” के लोगो और गाने का हुआ अनावरण

 

about | - Part 2470_4.1

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फेस्टिवल “Destination North East-2020” (The Emerging Delightful Destinations) के लोगो और गीत का अनावरण किया। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन 27 सितंबर, 2020 को औपचारिक रूप से किया जाना है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

यह फेस्टिवल देश के अन्य हिस्सों के लोगों को नॉर्थ ईस्ट की समृद्ध व्यवसाय क्षमता से परिचित कराने में मदद करता है। यह पूर्वोत्तर की पर्यटन क्षमता को भी बढ़ावा देगा है। यह फेस्टिवल पूर्वोत्तर के हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक उत्पादों और सांस्कृतिक मंडलों को बढ़ावा देगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में युवा उद्यमियों के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की समृद्ध व्यवसाय क्षमता उपलब्ध कराना है। इस फेस्टिवल को 2018 में (चंडीगढ़ में) और 2019 में (इंडिया गेट, नई दिल्ली में) में भी आयोजित किया जा चुका है।

Find More Miscellaneous News Here

अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस 2020: 19 सितंबर 2020

 

about | - Part 2470_6.1

International Red Panda Day: हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को लाल पांडाओं के संरक्षण के मुद्दों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और समर्थन देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस (IRPD) मनाया जाता है। वर्ष 2020 में, IRPD को 19 सितंबर 2020 को मनाया गया। इस दिन की शुरुआत साल 2010 में रेड पांडा नेटवर्क द्वारा की गई थी। 18 सितंबर 2010 को पहला अंतरराष्ट्रीय रेड पांडा दिवस मनाया गया था।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

लाल पांडाओं के बारे में:

लाल पांडा की दो अलग-अलग प्रजातियां हैं, इसमें पहली Ailurus fulgens जिसे आमतौर पर हिमालयन रेड पांडा के नाम से जाना जाता है, जबकि दूसरी Ailurus fulgens styani है, जिसे आमतौर पर चाइनीज रेड पांडा के नाम से जाना जाता है, ये ज्यादातर पूर्वी हिमालयी क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी चीन में पाए जाते हैं। आनुवंशिक रूप से लाल पांडा मासाहारी प्रजाति से संबंधित हैं, लेकिन वे ज्यादातर बांस की शाखा, मशरूम आदि सहित पक्षियों, अंडों और कीड़ों को भी खाते हैं। इन लाल पांडाओं की औसत उम्र 23 साल होती है और मादा पांडा 12 साल की उम्र के बाद प्रजनन करना बंद कर देती हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेड पांडा नेटवर्क के संस्थापक: ब्रायन विलियम्स
  • मुख्यालय: यूजीन, ओरेगन.

Find More Important Days Here

नोवाक जोकोविच ने जीता 2020 इटालियन ओपन खिताब

 

about | - Part 2470_7.1

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन (Diego Schwartzman) को 7-6, 5-3 से हराकर साल 2020 मेन्स सिंगल इटालियन ओपन खिताब और अपना करियर पांचवां रोम खिताब अपने नाम किया है। वहीँ विमेंस सिंगल में, सिमोना हालेप (Simona Halep) ने चैंपियन कैरोलिना प्लिस्कोवा (Karolina Pliskova) को 6-0, 2-1 से हराकर अपना पहला इटालियन ओपन खिताब जीता।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

विजेताओं की सूची:

Category

Name
of the Sportsperson

Men’s
Single

Novak
Djokovic

Women’s
Single

Simona
Halep

Men’s
Double

Marcel
Granollers and Horacio Zeballos

Women’s
Double

Hsieh
Su-wei and Barbora Strýcová

 

Find More Sports News Here

एचडीएफसी बैंक ने की वीडियो KYC सुविधा की शुरुआत

 about | - Part 2470_8.1

एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए वीडियो KYC (Know Your Customer) सुविधा की शुरूआत की है। सहमति-आधारित वीडियो केवाईसी सुविधा एक सकुशल और सुरक्षित माहौल में खाता खोलने की प्रक्रिया के दौरान संभावित ग्राहक की पहचान प्रमणित करने का एक वैकल्पिक तरीका है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार, वीडियो केवाईसी पूरा होने पर यह केवाईसी के बराबर है और ग्राहक इसके बाद सभी वित्तीय / बैंकिंग उत्पादों के लिए योग्य होंगे।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

एचडीएफसी बैंक वीडियो केवाईसी सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। पहले चरण में, बचत और कॉर्पोरेट सैलरी और पर्सनल ऋण ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। वीडियो केवाईसी प्रक्रिया ऑनलाइन, सुरक्षित और एक त्वरित सुविधा है। यह बैंक अधिकारी और ग्राहक के बीच एक पेपरलेस, संपर्क रहित और रिकॉर्ड रखी गई बातचीत है।

Find More Banking News Here

नेपाल के महान पर्वतारोही आंग रीता शेरपा का निधन

about | - Part 2470_10.1

माउंट एवरेस्ट पर 10 बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति नेपाल के आंग रीता शेरपा (Ang Rita Sherpa) का निधन। उन्होंने 1983 से 1996 के बीच दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर कई बार फतेह की है और बिना ऑक्सीजन सिलेंडर भी। इसलिए उन्हें अपने चढ़ाई कौशल के लिए “snow leopard” के नाम से भी जाना जाता था।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

दिग्ग्गज पर्वतारोहण को बिना ऑक्सीजन का उपयोग किए 8,848 मीटर ऊचे माउंट एवरेस्ट पर सबसे सफल आरोही के लिए एक प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें दिसंबर 1987 में बिना ऑक्सीजन का उपयोग किए सर्दियों में एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति के रूप में भी मान्यता दी है।

Find More Obituaries News

पीएम मोदी ने चिकित्सा शिक्षा के लिए जीता IG नोबेल पुरस्कार 2020

 

about | - Part 2470_11.1

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को चिकित्सा शिक्षा के लिए वर्ष 2020 के IG नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। संस्था के मुताबिक उन्हें “COVID-19 महामारी के जरिए दुनिया को सीख देने कि वैज्ञानिकों के अलावा राजनेता भी लोगों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं”, के लिए सम्मानित करने के लिए चुना गया।

पीएम मोदी IG नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने परमाणु परीक्षण के बाद शांति की वकालत करने के लिए संयुक्त रूप से पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के साथ आईजी नोबेल शांति पुरस्कार जीता।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

पीएम मोदी ब्राजील के जायर बोलोनसारो, यूनाइटेड किंगडम के बोरिस जॉनसन, मेक्सिको के आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओबराडोर, बेलारूस के अलेक्जेंडर लुकाशेंको, यूएसए के डोनाल्ड ट्रम्प, तुर्की के रेसेप तैय्यप एर्दोगन, रूस के व्लादिमीर पुतिन और तुर्कमेनिस्तान के गुरबंगुली बर्दीमुहम्मदोवेद के साथ इस पुरस्कार को साझा करेंगे। इसके अलावा, भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने संयुक्त रूप से आईजी नोबेल शांति पुरस्कार 2020 जीता है। 

Find More Awards News Here

अनिल धस्माना बने एनटीआरओ के नए प्रमुख

 

about | - Part 2470_12.1

पूर्व रिसर्च और एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख अनिल धस्माना को राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (National Technical Research Organisation) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। धस्माना खुफिया विभाग के पूर्व अधिकारी सतीश झा की जगह लेंगे

धस्माना, 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी, एक पाकिस्तान विशेषज्ञ हैं, जो फरवरी 2019 में बालाकोट में हुई एयरस्ट्राइक के मुख्य योजनाकार थे। जून 2019 में आम चुनावों के चलते उन्होंने अपना विस्तारित कार्यकाल शुरू होने से कुछ महीनों पहले पद छोड़ दिया था

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन के बारे में:

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन प्रधान मंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अधीन एक तकनीकी खुफिया एजेंसी है। इसे 2004 में स्थापित किया गया था। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिप्टोलॉजी रिसर्च एंड डेवलपमेंट भी शामिल है, जो एशिया का अपनी तरह का पहला संस्थान है।

Find More Appointments Here

पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ

 

about | - Part 2470_14.1

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने कर्नाटक से राज्य सभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। 1996 से यह पहला मौका है जब JD (S) नेता उच्च सदन के सदस्य बने है। श्री देवेगौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक भारत के 11 वें प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा उन्होंने 1994 से 1996 तक कर्नाटक के मुख्मंयत्री के रूप में भी कार्य किया है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

Find More Miscellaneous News Here

विश्व अल्जाइमर दिवस: 21 सितंबर

 

about | - Part 2470_16.1

World Alzheimer’s Day: प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य अल्जाइमर रोग और इससे संबंधित भ्रांतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। विश्व अल्जाइमर दिवस 2020 का विषय ‘Let’s talk about dementia’ है। विश्व अल्जाइमर दिवस की शुरुआत 21 सितंबर 1994 को एडिनबर्ग में 10 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ADI के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान की गई थी।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

अल्जाइमर रोग के बारे में:

अल्जाइमर एक मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है। इस बीमारी में व्यक्ति छोटी से छोटी बात को भी याद नहीं रख पाता है। जब यह बीमारी अत्यधिक बढ़ जाती है तो व्यक्ति को लोगों के चेहरे तक याद नहीं रहते हैं। अभी तक इस बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं मिला है।

Find More Important Days Here

Recent Posts

about | - Part 2470_17.1