डेबी हेविट बनी फुटबॉल एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

about - Part 2341_2.1

कॉर्पोरेट कार्यकारी और पूर्व आरएसी प्रमुख डेबी हेविट को फुटबॉल एसोसिएशन, इंग्लैंड की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और इसी के साथ अपने उत्तराधिकारी ग्रेग क्लार्क पर अनुचित टिप्पणियों पर उनके बाहर निकलने की अटकलें भी समाप्त हो गईं। फुटबॉल एसोसिएशन का गठन 1986 में हुआ था। इसने 2018 में ‘Pursuit of Progress’ पहल की शुरुआत की थी। एफए इंग्लैंड में स्थित फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Appointments Here

about - Part 2341_3.1

थेल्स ने आशीष सराफ को भारत का नया उपाध्यक्ष और डायरेक्टर चुना

about - Part 2341_4.1

फ्रांसीसी रक्षा और एयरोस्पेस समूह, थेल्स ने 1 जून, 2021 से आशीष सराफ को भारत के उपाध्यक्ष और डारेक्टर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। वह Emmanuel de Roquefeuil की जगह लेंगे, जो थेल्स में मध्य पूर्वी क्षेत्र के उपाध्यक्ष और प्रमुख के रूप में भूमिका निभा रहे थे। वह कंपनी के भारत व्यवसाय का नेतृत्व करेंगे और देश में इसके सभी बाजारों में रणनीतिक विकास के लिए जिम्मेदार होंगे और इसी के साथ वे स्थानीय टीमों, सहयोग और नवाचार को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

थेल्स में शामिल होने से पूर्व, सराफ भारत और दक्षिण एशिया के क्षेत्र के लिए एयरबस हेलीकॉप्टरों के अध्यक्ष और प्रमुख थे जहाँ उन्होंने एयरबस के हेलीकॉप्टरों की बिक्री, सेवाओं, प्रशिक्षण, नवाचार, औद्योगिक भागीदारी और नागरिक, पैरापब्लिक और सरकारी संबंधों के कार्यों का नेतृत्व किया। थेल्स समूह विद्युत प्रणालियों (electrical systems) का निर्माण करता है और एयरोस्पेस, रक्षा आदि के लिए सेवाएँ प्रदान करता है।

Find More Appointments Here

about - Part 2341_5.1

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021 मेंं ऑकलैंड को शीर्ष स्थान मिला

about - Part 2341_6.1

Economist Intelligence Unit (EIU) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल लिवेबिलिटी (जीवित रहने की योग्यता) इंडेक्स 2021 में न्यूजीलैण्ड और ऑस्ट्रेलिया के शहर आगे रहे। न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड को कोविड-19 के विस्तार को नियंत्रित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया। जापान के ओसाका शहर ने दूसरा और ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर ने तीसरे स्थान प्राप्त किये। सीरिया की राजधानी दमिश्क की स्थिति सबसे खराब रही।

दुनिया के शीर्ष 10 रहने योग्य शहरों की सूची-

  1. ऑकलैंड, न्यू ज़ीलैंड
  2. ओसाका, जापान
  3. एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया
  4. वेलिंगटन, न्यूजीलैंड
  5. टोक्यो, जापान
  6. पर्थ, ऑस्ट्रेलिया
  7. ज़्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड
  8. जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  9. मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया
  10. ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया

दुनिया के सबसे कम रहने वाले 10 शहरों की सूची-
  1. दमिश्क, (सीरिया)
  2. लागोस, (नाइजीरिया)
  3. पोर्ट मोरेस्बी (पापुआ न्यू गिनी)
  4. ढ़ाका, (बांग्लादेश)
  5. अल्जीयर्स, (अल्जीरिया)
  6. त्रिपोली, (लीबिया)
  7. कराची, (पाकिस्तान)
  8. हरारे (जिम्बाब्वे)
  9. डौआला (कैमरून)
  10. कारकास, (वेनेज़ुएला)
about - Part 2341_7.1

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पूर्व बॉक्सिंग स्टार डिंग्को सिंह का निधन

 

about - Part 2341_8.1

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पूर्व बॉक्सिंग स्टार डिंग्को सिंह का
निधन हो गया है। वे लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। मणिपुर निवासी डिंग्को
सिंह ने 1998 के एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। ये खेल बैंकॉक,
थाईलैंड में आयोजित किए गए थे। उन्हें 1998 में अर्जुन पुरस्कार और 2013 में देश
के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

about - Part 2341_9.1

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बंगाली फिल्म निर्देशक बुद्धदेब दास गुप्ता का निधन

about - Part 2341_10.1

प्रसिद्ध राष्ट्रीय
पुरस्कार विजेता बंगाली फिल्म निर्देशक बुद्धदेब दास गुप्ता का निधन हो गया।
उन्होंने बंगाली सिनेमा में अपने योगदान के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार जी थे
जिनमें से कुछ पुरस्कार निम्नलिखित हैं-

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार- बाग बहादुर (1989),
    चरचर (1994), लाल दरजा (1997), मोंडो मेयर उपाख्यान (2002) और कालपुरुष (2005)
  •  सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार-
    उत्तरा (
    2000) और स्वप्नेर दिन
    (
    2005)
  •  बंगाली में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय
    पुरस्कार- दूरत्व (
    1978), फेरा (1987)
    और तहदार कथा (1993)
  • सर्वश्रेष्ठ कला/सांस्कृतिक फिल्म के लिए राष्ट्रीय
    पुरस्कार- ए पेंटर ऑफ एलक्वेंट साइलेंस: गणेश पाइन (
    1998)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार- फेरा (1987)

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

about - Part 2341_11.1

बिटकॉइन निवेश 2020 में यूनाइटेड स्टेट ने किया टॉप

about - Part 2341_12.1


मैनहट्टन, न्यूयॉर्क
में स्थित एक
Blockchain Analysis कंपनी Chainalysis ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका में व्यापारियों को 2020 में
बिटकॉइन निवेश में
 $4.1 अरब के लाभ के साथ सबसे अधिक लाभ हुआ है तो वहीं चीनी
व्यापारी
 $1.1
अरब
के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बिटकॉइन निवेश लाभ
2020 में शीर्ष 25 देशों में भारत
18वें
स्थान पर
 है
तथा उसका कुल लाभ
 $241 अरब है।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


 बिटकॉइन निवेश में लाभ प्राप्त करने की लिस्ट में शीर्ष 25 देश-

  1. यूनाइटेड स्टेट
  2. चीन
  3. जापान
  4. यूनाइटेड किंगडम
  5. रूस
  6. जर्मनी
  7. फ्रांस
  8. स्पेन
  9. दक्षिण कोरिया
  10. यूक्रेन
  11. नीदरलैण्ड
  12. कनाडा
  13. वियतनाम
  14. तुर्की
  15. इटली 
  16. ब्राजील
  17. चेक गणतंत्र
  18. भारत
  19. ऑस्ट्रेलिया
  20. पोलैण्ड
  21. अर्जेंटीना
  22. स्विट्ज़रलैंड
  23. ताइवान
  24. बेल्जियम
  25. थाईलैंड

about - Part 2341_13.1


ICRA ने FY 2022 के लिए भारत की GDP growth को 8.5% पर अनुमान लगाया

about - Part 2341_14.1

घरेलू क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए
भारत की
 सकल घरेलू उत्पाद (GDPgross
domestic product
की वृद्धि दर साल-दर-साल 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। इसने
अनुमान लगाया है कि वित्तीय वर्ष
2022 में
बुनियादी कीमतों (
2011-12 की कीमतों पर) पर सकल
मूल्य वर्धित (
GVA
) 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। ICRA का मुख्यालय गुड़गांव में है और इसका स्वामित्व
मूडीज कॉर्पोरेशन
 के पास है।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More News on Economy Here

 

about - Part 2341_15.1

यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में भारत की तिलोत्तमा शोम ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

 

about - Part 2341_16.1

भारतीय अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (UKAFF) 2021 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित किया। तिलोत्तमा ने फिल्म राहगीरः द वेफेयरर्स में अपनी भूमिका के लिए यह पुरस्कार जीता है। इस फिल्म के निर्देशक गौतम घोष हैं। यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (UKAFF) 2021 का यह 23वां संस्करण था। तिलोत्तमा के अलावा फिल्म निर्माता गौतम घोष ने UKAFF में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


राहगीरः द वेफेयरर्स के बारे में-

फिल्म राहगीरः द वेफेयरर्स तीन अजनबियों की कहानी हो जो कि दैनिक वेतन के आधार पर कार्य करते हैं। ये सभी एक यात्रा पर गलती से एक दूसरे से मिलते हैं और अपने बीच एक मजबूत बंधन का विकास करते हैं। इस फिल्म के अन्य किरदार हैं- आदिल हुसैन (लखुआ), तिलोत्तमा शोम (नथुनी) और नीरज काबी (चोपटलाल)।

Find More Awards News Here

about - Part 2341_17.1

फेसबुक ने स्पूर्ति प्रिया को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया

 

about - Part 2341_18.1

फेसबुक ने अपने शिकायत अधिकारी के रूप मे स्पूर्ति प्रिया को नियुक्त करने की घोषणा की। यह कदम पिछले महीने लागू होने वाले नए सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 की वजह से लिया गया है। भारत सरकार के नए दिशानिर्देश के अनुसार, 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाली सोशल मीडिया कंपनियों को एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी और मुख्य अनुपालन अधिकारी भारत में नियुक्त करना होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इन तीनों अधिकारियों को भारत का निवासी होना चाहिए। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने कुछ दिन पहले परेश बी लाल को अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया था। नए आईटी नियमों के लागू होने के दो दिन बाद व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल ने 29 मई को अपने अनुपालन अधिकारी, निवासी शिकायत अधिकारी और नोडल संपर्क व्यक्ति के बारे में जानकारी सरकार के साथ साझा की थी।


ये नए नियम हैं-

  • 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाली सोशल मीडिया कंपनियों को एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी और मुख्य अनुपालन अधिकारी भारत में नियुक्त करना होगा ताकि उपयोगकर्ता आसानी से उन तक पहुंच सकें।
  • नियुक्त शिकायत अधिकारी को 24 घंटे के भीतर शिकायत को स्वीकार करना होगा और 15 दिनों के भीतर उसे हल करना होगा।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • फेसबुक के संस्थापक- मार्क ज़ुकरबर्ग
  • फेसबुक का मुख्यालय- कैलिफोर्निया US.

Find More Appointments Here

about - Part 2341_19.1

RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में महेश कुमार जैन का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा

 

about - Part 2341_20.1

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर के रूप में महेश कुमार जैन की पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अब वे 22 जून, 2023 तक इस पद पर बने रहेंगे। एमके जैन का RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में तीन साल का कार्यकाल 21 जून, 2021 को समाप्त होना था। वर्तमान में, माइकल पात्रा, एम राजेश्वर राव और रबी शंकर आरबीआई के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Appointments Here

about - Part 2341_21.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me