BharatPe तथा ICC 2023 तक पार्टनर बने

  

about - Part 2342_2.1

उधार और डिजिटल भुगतान स्टार्टअप BharatPe ने घोषणा की है कि उसके और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच तीन साल के लिए एक समझौता हुआ है। इस समझौते के अनुसार, BharatPe 2023 तक ICC के सभी इवेंट्स में ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ICC को साथ देगा तथा इसी के साथ वह in-venue ब्रांड एक्टिवेशन का पालन करेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस के द्वारा आयोजित किये जाने वाले टूर्नामेंटों में शामिल हैं- आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (साउथेम्प्टन, यूके 2021), पुरुषों का टी-20 विश्व कप (भारत, 2021), पुरुषों का टी-20 विश्व कप (ऑस्ट्रेलिया, 2022), महिला विश्व कप (न्यूजीलैंड, 2022), अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप (वेस्टइंडीज, 2022), महिला टी20 विश्व कप (दक्षिण अफ्रीका, 2022), पुरुष क्रिकेट विश्व कप (भारत, 2023) और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (2023)।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • BharatPe के Chief Executive Officer- अशनीर ग्रोवर 
  • BharatPe का मुख्यालय- नई दिल्ली
  • BharatPe की स्थापना- 2018.

Find More Sports News Here

about - Part 2342_3.1

LIC के अध्यक्ष एमआर कुमार के कार्यकाल को बढ़ाकर मार्च 2022 किया गया

 

about - Part 2342_4.1

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारतीय जीवन बीमा निगम के अध्यक्ष के रूप में एमआर कुमार के कार्यकाल में विस्तार किया। अब नए कार्यकाल के तहत श्री कुमार 13 मार्च, 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे। आगामी 30 जून, 2021 को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • LIC का मुख्यालय- मुंबई 
  • LIC की स्थापना: 1 सितम्बर 1956

Find More Appointments Here

about - Part 2342_5.1

जिम्बॉम्बे की लेखिका Tsitsi Dangarembga को मिला PEN Pinter prize 2021

about - Part 2342_6.1

जिम्बॉम्बे की लेखिका Tsitsi Dangarembga, जिन्हें बुकर प्राइज़ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है तथा जिन्हें पिछले साल भ्रष्टाचार के विरोध में हरारे में गिरफ्ताक किया गया था, को उनकी पुस्तक “ability to capture and communicate vital truths even amidst times of upheaval” के लिए पिंटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। Dangarembg की पुस्तक This Mournable Body को बुकर प्राइज़ 2020 के लिए चुना गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पेन पिंटर पुरस्कार की स्थापना 2009 में नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरॉल्ड पिंटर की स्मृति में की गई थी। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष “नाटकों, कविताओं, निबंधों, या उत्कृष्ट साहित्यिक योग्यता के उपन्यास, अंग्रेजी में लिखे गए एक महत्वपूर्ण निकाय” के तहत लेखकों तथा कवियों को दिए जाते हैं।

Find More Awards News Here

about - Part 2342_7.1

सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा

 

about - Part 2342_8.1

सुनील छेत्री नें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछ छोड़ते हुए 74 स्ट्राइक के साथ दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 2022 फीफा विश्व कप और 2023 के एएफसी एशियाई कप के लिए संयुक्त रूप से प्रारंभिक क्वालीफाइंग राउंड मैच में ये रिकॉर्ड बनाया। इस रिकॉर्ड के लिए पहले नंबर पर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सुनील ने भारत को विश्व कप क्वालिफायर में छः साल बाद जीत दिलवाई है। वो विश्व फुटबॉल के all-time top-10 में प्रवेश करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। सुनील छेत्री भारत के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं और उन्हें कैप्टन फैंटास्टिक के नाम से जाना जाता है।

Find More Sports News Here

about - Part 2342_9.1

देहिंग पटकाई को बनाया गया असम का सातवां राष्ट्रीय उद्यान

about - Part 2342_10.1

असम सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में देहिंग पटकाई वन्यजीव अभ्यारण्य को राज्य का 7वां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया। इसे वर्षा वन के नाम से भी जाना जाता है जिसमें वनस्पति और जीवों की विविधता पाई जाती है। इसे वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में 2004 में मान्यता दी गई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 111.19 वर्ग किलोमीटर है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह क्षेत्र हूलॉक गिब्बन, हाथी, स्लो लॉरिस, बाघ, तेंदुआ, क्लाउडेड  तेंदुआ, सुनहरी बिल्ली, फिशिंग कैट, मार्बल कैट, सांभर, हॉग डियर, स्लॉथ बियर, तथा लुप्तप्राय राज्य पक्षी सफेद पंख वाली बत्तख का घर है। देश में दूसरे सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या अब असम में है। मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रत्येक में नौ राष्ट्रीय उद्यान हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • असम के गवर्नर- जगदीश मुखी
  • असम के मुख्यमंत्री- हिमंत बिस्व सरमा

Find More State In News Here

about - Part 2342_11.1

अंडमान सागर में शुरू हुआ इण्डो-थाई CORPAT अभ्यास

 

about - Part 2342_12.1

भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (Indo-Thai CORPAT) अभ्यास का 31वाँ संस्करण 9 जून, 2021 से शुरू हो गया. यह तीन दिवसीय गश्ती अभ्यास भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में भारत की ओर से स्वदेशी नौसेना अपतटीय गश्ती पोत INS सरयू भाग ले रहा हैं तो वहीं थाईलैंड की ओर से थाई नौसेना, HTMS क्राबी भाग ले रहा हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

CORPAT के बारे में-

  • CORPAT अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच 2005 से हर दो वर्ष में उनकी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के साथ आयोजित किया जा रहा है।
  • CORPAT नौसेनाओं के बीच एक दुसरे को समझने और सहयोग का निर्माण करता है और Illegal Unreported Unregulated (IUU) यानि गैर-सूचित और नियमो का उल्लघन करके मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी, समुद्री आतंकवाद, सशस्त्र डकैती और समुद्री डकैती जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने उपाय विकसित करता है।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • थाईलैंड की राजधानी- बैंकॉक 
  • मुद्रा- थाई बहत (Thai baht)

Find More News Related to Defence

about - Part 2342_13.1

क्रिस ब्रॉड को World Test Championship final का रेफरी बनाया गया

 about - Part 2342_14.1

ICC Elite Panel ने रेफरी क्रिस ब्रॉड को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की देखरेख के लिए नियुक्त किया है। यह मैच 18 जून से Southampton के Ageas Bow में होने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की कि ICC Elite Panel के रिचर्ड इलिंगवर्थ और माइकल गॉफ on-field अंपायर होंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • ICC के अध्यक्ष- ग्रेग बार्कले 
  • ICC के CEO- मनु साहनी
  • ICC का मुख्यालय- दुबई, UAE

Find More Sports News Here

about - Part 2342_15.1

RBI ने जीसी चतुर्वेदी को ICICI बैंक के part-time Chairman के रूप में फिर से नियुक्त किया

 

about - Part 2342_16.1

RBI ने गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को फिर से ICICI बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। वह मौजूदा नियमों और शर्तों पर 01 जुलाई, 2021 से शुरू होने वाले 3 साल के कार्यकाल के लिए ICICI  बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष होंगे। पिछले साल, बैंक के शेयरधारकों ने 1 जुलाई, 2021 से गिरीश चतुर्वेदी को बैंक के गैर-कार्यकारी (अंशकालिक) अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • ICICI बैंक का मुख्यालय- मुंबई, महाराष्ट्र 
  • ICICI बैंक के MD तथा CEO- संदीप बख्शी
  • ICICI बैंक की टैगलाइन- हम हैं ना, ख्याल आपका। 

Find More Appointments Here

about - Part 2342_17.1

El Salvador बिटकॉइन को लीगल टेंडर का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बना

 

about - Part 2342_18.1


El Salvador बिटकॉइन को लीगल टेंडर का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। बिटकॉइन का लीगल टेंडर के रूप में प्रयाेग करने पर 90 दिनों में कानून बन जाएगा। El Salvador की अर्थव्यवस्था अधिकतर प्रेषण (remittances) पर निर्भर करती है। इसके बाद देश के बाहर काम कर रहे लोग बिटकॉइन में पैसा अपने घर भेज सकते हैं। बिटकॉइन का प्रयोग पूरी तरह से वैकल्पिक होगा। यह देश के अंदर वित्तीय समावेशन (financial inclusion) , निवेश, पर्यटन, नवाचार (innovation) और आर्थिक विकास लाएगा।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • El Salvador राजधानी- San Salvador
  • मुद्रा- US डॉलर
  • राष्ट्रपति- Nayib Bukele.

सहवाग ने लॉन्च की अपनी ‘Cricuru’ नामक क्रिकेट कोचिंग वेबसाइट

 

about - Part 2342_20.1

भारतीय स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ‘CRICURU’ नामक एक क्रिकेट कोचिंग पोर्टल लॉन्च किया है। CRICURU भारत की पहली AI-enabled कोचिंग वेबसाइट है जो युवा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से सीखने का अनुभव प्रदान करती है। इसकी वेबसाइट है- www.cricuru.com.

 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

 

इस पर हर खिलाड़ी के लिए कोचिंग टिप्स वीरेंद्र सहवाग द्वारा पूर्व भारतीय खिलाड़ी तथा भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर (2015-19) के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर एबी डिविलियर्स, ब्रेट ली, ब्रायन लारा, क्रिस गेस, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो और जोंटी रोड्स जैसे दुनिया के 30 दिग्गज खिलाड़ी और कोच, मास्टर क्लास के माध्यम से युवा खिलाड़ियों के क्रिकेट खेलना सिखाएँगे, साथ ही ये सभी अपना अनुभव भी साझा करेंगे जिससे नए खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।

Find more Sports News from here 

 

about - Part 2342_21.1


Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me