नौसेना को म‍िले 2 डाइविंग सपोर्ट वेसल

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के दो स्वदेशी डिजाइन और निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल्स (डीएसवी) का नाम ‘निस्टार’ और ‘निपुण’ लॉन्च किया गया। डीएसवी अपनी तरह के पहले पोत हैं और इनका डिजाइन तथा निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड,विशाखापत्तनम ने नौसेना के लिए किया है। नौसेना ने कहा कि पोत 118.4 मीटर लंबे, 22.8 मीटर चौड़े हैं तथा उनका वजन 9,350 टन है।

भारतीय नौसेना 2047 तक पूरी तरह से आत्‍मन‍िर्भर हो जाएगी। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने गुरुवार को कहा कि 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगी। नौसेना प्रमुख ने कहा कि इन बहुमुखी जहाजों से न केवल हमारी खोज और बचाव क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इनकी विशिष्ट क्षमताएं हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की ताकत बढ़ाएंगी।

चीन में वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का पहला क्लोन जंगली आर्कटिक भेड़िया ‘माया’

 

चीन के बीजिंग स्थित जीन फर्म की ओर से दुनिया में पहली बार एक जंगली आर्कटिक भेड़िया का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया गया है। इसे आर्कटिक वुल्फ को व्हाइट वुल्फ या पोलर वुल्फ के रूप में भी जाना जाता है। ये कनाडा के क्वीन एलिजाबेथ द्वीप समूह के हाई आर्कटिक टुंड्रा का मूल निवासी है। हालांकि ये नया भेड़िया अब 100 दिन का हो चुका है। जीवित जीवों की क्लोनिंग बनाने की प्रक्रिया का उपयोग पहली बार 1996 में एक स्कॉटिश वैज्ञानिक द्वारा एक जानवर बनाने के लिए किया गया था। पहली बार एक डॉली नाम की भेड़ बनाई गई थी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

तकनीक के माध्यम से इस जानवर की क्लोनिंग दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। वहीं ग्लोबल टाइम्स ने बीजिंग स्थित सिनोजीन बायोटेक्नोलॉजी कंपनी के महाप्रबंधक एमआई जिदोंग के हवाले से कहा कि लुप्तप्राय जानवर को बचाने के लिए हमने साल 2020 में आर्कटिक भेड़िये की क्लोनिंग पर हार्बिन पोलरलैंड के साथ रिसर्च शुरू की थी। दो साल की कड़ी कोशिशों के बाद आखिरकार आर्कटिक भेड़िये को सफलतापूर्वक क्लोन किया गया। साथ ही कहा कि ये दुनिया में अपनी तरह का पहला मामला है।

Find More International News

Project "Saaras" for menstruation health launched by Israeli embassy in Ghaziabad_70.1

 

26 सितंबर को नासा का DART मिशन एक क्षुद्रग्रह से टकराएगा

 

26 सिंतबर पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों और खगोल विज्ञान में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए अहम होने वाला है। इसी दिन नासा का Double Asteroid Redirection Test यानी डार्ट मिशन होगा। ये मिशन अपने आप में बेहद दिलचस्‍प है। इस मिशन के तहत नासा धरती की तरफ बढ़ रहे एक उल्‍का पिंड से अपने यान को टकरा कर उसकी दिशा बदलने की कोशिश करने वाला है। यदि वो इसमें सफल रहा तो ये अंतरिक्ष विज्ञान में एक बड़ी उपलब्धि होगी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

ये एस्‍ट्रायड धरती से करीब कई करोड़ किमी दूर है। जिस यान को नासा इस एस्‍ट्रायड से टकराने वाला है वो लगभग 26 अरब रुपये की लागत से बनाया गया है। इस यान को खासतौर पर इससे टकराने के लिए ही डिजाइन किया गया है। नासा और विश्‍व का ये अपनी तरह का पहला मिशन है। इस मिशन में यदि नासा को सफलता हासिल होती है तो भविष्‍य में धरती की तरफ आने वाले विशाल एस्‍ट्रायड का रास्‍ता बदलने में मदद मिल सकेगी।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नासा मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
  • नासा प्रशासक: बिल नेल्सन

More Sci-Tech News Here

 

विदेश मंत्री जयशंकर ने तुर्किये के विदेश मंत्री से की साइप्रस मुद्दे पर चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुर्किये के विदेश मंत्री मेवलेट कावुसोग्लू से साइप्रस के मुद्दे पर चर्चा की। दरअसल तुर्किये के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया था जिसके बाद विदेश मंत्री ने कावुसोग्लू से साइप्रस के मुद्दे पर चर्चा की। दोनों विदेश मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर मुलाकात की।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

साइप्रस समस्या 1974 में तब शुरु हुई जब तुर्किये ने सैन्य तख्तापलट के जवाब में देश के उत्तरी हिस्से पर आक्रमण किया। यूनान की सरकार ने तख्ता पलट को समर्थन दिया था। भारत संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुरूप शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब इर्दोगन ने अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया।

 

पाकिस्तान के करीबी एर्दोआन ने महासभा परिचर्चा के दौरान कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान 75 साल पहले अपनी संप्रभुता और स्वतंत्रता स्थापित करने के बाद भी अब तक आपस में शांति और एकजुटता कायम नहीं कर पाए हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम कश्मीर में स्थायी शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।’’

 

हाल के वर्षों में, एर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्रों में संबोधन के दौरान कश्मीर मुद्दे का उल्लेख किया है, जिससे भारत और तुर्की के बीच संबंधों में तनाव पैदा हुआ है। भारत अतीत में उनकी टिप्पणी को “पूरी तरह से अस्वीकार्य” करार दे चुका है। भारत कहता रहा है कि तुर्की को अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करना सीखना चाहिए और इसे अपनी नीतियों में अधिक गहराई से प्रतिबिंबित करना चाहिए।

 

 

राष्ट्र को तमिलनाडु में अपना पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व मिला

 

तमिलनाडु में देश के पहले ‘डुगोंग संरक्षण अभयारण्य’ को अधिसूचित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।इस कदम का उद्देश्य लुप्तप्राय प्रजाति का संरक्षण करना है। इस कदम से समुद्री जीव के संरक्षण में मदद मिलेगी।  अभयारण्य को पाक की खाड़ी में अधिसूचित किया गया है।

 

बता दें राज्य सरकार ने सितंबर 2021 में विधानसभा में यह घोषणा की थी कि डुगोंग (समुद्री गाय) प्रजातियों और इसके समुद्री प्रवास के संरक्षण के लिए, तमिलनाडु के तट पर पाक की खाड़ी क्षेत्र में एक अभयारण्य स्थापित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, डुगोंग सबसे बड़े शाकाहारी समुद्री स्तनधारी हैं। तमिलनाडु सरकार ने स्थानीय मछुआरों सहित तटीय समुदायों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद अधिसूचना जारी की।

 

डुगोंग कंजर्वेशन रिजर्व के बारे में:

इसे तमिलनाडु के तंजावुर और पुदुकोट्टई जिलों के तटीय क्षेत्र को शामिल करते हुए, पाक खाड़ी में इस रिजर्व को स्थापित किया गया है। डुगोंग कंजर्वेशन रिजर्व 448 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी पहल सितम्बर 2021 में की गयी थी।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • तमिलनाडु राजधानी: चेन्नई;
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: एमके स्टालिन;
  • तमिलनाडु के राज्यपाल: आरएन रवि।

 

प्रधानमंत्री ने असमिया शब्दकोश ‘हेमकोश’ के ब्रेल संस्करण की एक प्रति प्राप्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जयंत बरुआ से असमिया शब्दकोश ‘हेमकोश’ के ब्रेल संस्करण की एक प्रति प्राप्त की। हेमकोश 19वीं शताब्दी के शुरुआती असमिया शब्दकोशों में से एक है। पीएम मोदी ने ब्रेल संस्करण के प्रकाशन के लिए जयंत बरुआ और उनकी टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

असमिया शब्दकोश हेमकोश के बारे में

हेमकोश 19वीं शताब्दी के शुरुआती असमिया शब्दकोशों में से एक है। हेमकोश असमिया भाषा का दूसरा शब्दकोश है। पहला असमिया शब्दकोश डॉ. माइल्स ब्रोंसन, एक अमेरिकी बैपटिस्ट मिशनरी द्वारा संकलित किया गया था। असमिया शब्दकोश हेमकोश, जो अभी भी हेमकोश प्रिंटर्स द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है, को असमिया वर्तनी का प्राथमिक स्रोत माना जाता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • असम की राजधानी: दिसपुर
  • असम के मुख्यमंत्री: डॉ हिमंत बिस्वा सरमा
  • असम के राज्यपाल: प्रो जगदीश मुखी

एनसीसी और यूएनईपी के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर समझौता

 

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और संयुक्त राष्ट्र के एक निकाय ने प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दे से निपटने और निरंतर अभियानों के माध्यम से स्वच्छ जलाशयों के सार्वभौमिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। एनसीसी और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दे से निपटने और ‘पुनीत सागर अभियान’ व ‘टाइड टर्नर्स प्लास्टिक चैलेंज प्रोग्राम’ के माध्यम से स्वच्छ जलाशयों के सार्वभौमिक लक्ष्य को प्राप्त के लिए यह समझौता हुआ है। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव बिशो परजुली ने दोनों पक्षों की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • रक्षा मंत्री, भारत सरकार: श्री राजनाथ सिंह
  • रक्षा सचिव, रक्षा मंत्रालय: श्री अजय भट्ट
  • संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और यूएनईपी के कार्यकारी निदेशक: इंगर एंडरसन
  • महानिदेशक (डीजी), एनसीसी: लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह

Find More News Related to Defence

Max Life इंश्योरेंस ने रोहित-रितिका को बनाया ब्रांड एंबेसडर

 

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Max Life Insurance Company ) ने क्रिकेटर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने नए एंबेसडर के साथ दो साल की पार्टनरशिप की है। मैक्स लाइफ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर राहुल तलवार ने कहा कि हमारा मानना है कि इस पार्टनरशिप से लोगों में, खासकर युवा पीढ़ी में लाइफ इंश्योरेंस को लेकर जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के साथ हमारा जुड़ाव इस जर्नी को मजबूत करेगा। यह साझेदारी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की भरोसेमंद साख को बढ़ाएगी और एक प्रोग्रेसिव ब्रांड के रूप में इसे स्थापित करेगी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

कंपनी के अनुसार, परिवारों को भविष्य की अनिश्चितताओं से बचाने के लिए और उन्हें वित्तीय स्थिरता प्रदान करने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है। कंपनी रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर भी कई बेहतर ऑफर पेश कर रही है, ताकि रिटायरमेंट के बाद लोगों को पैसों की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के साथ दो साल की लंबी ब्रांड साझेदारी का मकसद मैक्स लाइफ को इन प्रोडक्ट कैटेगरी में अपनी साख बढ़ाने में मदद करना है।

 

रोहित शर्मा के बारे में

रोहित शर्मा सबसे अधिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी (एक खिलाड़ी के रूप में) की सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के साथ अपना पहला आईपीएल खिताब जीता और उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियन ने 5 आईपीएल खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जीते। उन्हें 2015 में क्रिकेट के लिए अर्जुन पुरस्कार और 2020 में क्रिकेट के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • मैक्स लाइफ इंश्योरेंस एमडी और सीईओ: प्रशांत त्रिपाठी;
  • मैक्स लाइफ इंश्योरेंस एस्टैब्लिशमेंट: 2001;
  • मैक्स लाइफ इंश्योरेंस मुख्यालय: नई दिल्ली, दिल्ली।

Find More Appointments Here

 

भारत को उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार मिला

 

भारत को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने और रोकने की पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक पुरस्कार मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश की मौजूदा प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली में रहकर असाधारण कार्य के लिए भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल (आईएचसीआई) को यह स्वीकृत मिली है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

आईएचसीआई स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), राज्य सरकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन-भारत की एक संयुक्त पहल है। बयान के अनुसार, आईएचसीआई को 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा के इतर आयोजित एक कार्यक्रम में, ‘‘2022 यूएन इंटरएजेंसी टास्क फोर्स, एंड डब्ल्यूएचओ स्पेशल प्रोग्राम ऑन प्राइमरी हेल्थ केयर अवॉर्ड’ दिया गया।

 

मुख्य बिंदु

 

  • बयान में कहा गया है कि यह पुरस्कार गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) को रोकने और नियंत्रित करने और एकीकृत जन-केंद्रित प्राथमिक देखभाल प्रदान करने के लिए भारत की उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और कार्रवाई को मान्यता देता है।
  • मंत्रालय ने कहा कि इस पहल की अहमियत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में हर चार वयस्कों में से एक उच्च रक्तचाप से पीड़ित है।
  • उसमें कहा गया है कि प्राथमिक देखभाल स्तर पर उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने से दिल के दौरे, स्ट्रोक और गुर्दे के काम करना बंद करने से होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है।

Find More Awards News Here

 

 

भारत और अमेरिका के कोस्ट गार्ड ने चेन्नई तट पर संयुक्त अभ्यास किया

 

भारतीय और अमेरिकी तटरक्षकों ने चेन्नई समुद्र तट पर संयुक्त अभ्यास किया। दोनों देशों के तट रक्षकों के कर्मियों को एक दूसरे की क्षमताओं से परिचित कराने के लिए यह अभ्यास किया गया है। दोनों देशों के बलों के बीच कामकाजी संबंधों को मजबूत करना, समुद्री खोज एवं बचाव (एसएआर), बोर्डिंग संचालन और अन्य क्षेत्रों में अंतर-संचालन को बढ़ाना भी इस अभ्यास का उद्देश्य था। भारतीय तटरक्षक बल के एक बयान के अनुसार, सद्भावना यात्रा पर अमेरिकी तटरक्षक कटर मिडगेट की चेन्नई की चार दिवसीय यात्रा समाप्त हो गई। यात्रा के दौरान, यूएससीजी जहाज ने 16 से 19 सितंबर तक भारतीय तटरक्षक बल के समकक्षों के साथ वीबीएसएस, क्रॉस डेक यात्राओं, वॉलीबॉल मैचों पर पेशेवर आदान-प्रदान किया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

चेन्नई में ‘अभ्यास-01/22’ नामक संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया गया। यह ड्रिल तटरक्षकों को एक-दूसरे की क्षमताओं से परिचित कराने और समुद्री खोज और बचाव, बोर्डिंग संचालन और अन्य समुद्री कानून प्रवर्तन कर्तव्यों के क्षेत्र में अंतर-संचालन को बढ़ाने की दिशा में उनके कार्य स्तर के संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित था। अभ्यास के मुख्य आकर्षण में विभिन्न बेड़ों के युद्धाभ्यास, एक जहाज के अपहरण का परिदृश्य और दोनों देशों के समन्वित समुद्री डकैती रोधी संयुक्त अभियान में उसके चालक दल के बचाव शामिल थे। बयान के अनुसार, समुद्री डाकू जहाज का अवरोधन, समन्वित संयुक्त बोर्डिंग ऑपरेशन, एसएआर प्रदर्शन और जलते जहाजों को बचाने के लिए बाहरी अग्निशमन अभ्यास के अन्य मुख्य आकर्षण थे।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नौसेनाध्यक्ष: एडमिरल आर हरि कुमार
  • सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
  • वायु सेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

Find More News Related to Defence

 

 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me