आरबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को पीसीए फ्रेमवर्क से हटाया

about | - Part 1593_3.1

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को बड़ी राहत मिली है। दरअसल आरबीआई ने उसे त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) की निगरानी सूची से हटा दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अब ये बंदिशें हटने के बाद बिना किसी प्रतिबंध के ऋण बांट सकेगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

आरबीआई की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा की गई जिसके बाद उसे पीसीए के फ्रेमवर्क से बाहर करने का फैसला लिया गया है। बयान में कहा गया है कि निगरानी बोर्ड ने बैंक के प्रदर्शन की समीक्षा में पाया कि मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष में उसने पीसीए के मानकों का उल्लंघन नहीं किया।

 

बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देश का इकलौता सरकारी बैंक है, जो पिछले पांच साल से पीसीए के दायरे में था। रिजर्व बैंक की तरफ से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को पीसीए फ्रेमवर्क से बाहर करने के बाद इस सरकारी बैंक के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल आया है। सेंट्रल बैंक को साल 2017 में पीसीए के दायरे में लाया गया था।

Find More Banking News Here

WhatsApp and IDFC FIRST Bank enabled FASTag recharge_70.1

 

देवेन्द्र झाझरिया विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया

about | - Part 1593_6.1

भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। पैरा ओलिम्पिक्स के स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र ने 60 दशमलव नौ-सात मीटर की दूरी पर भाला फेंककर रजत पदक जीता। वे तीन बार के पैरा ओलिम्पिक पदक विजेता हैं। भारत के ही अजित कुमार ने 64 मीटर जेवलिन फेंककर स्वर्ण पदक जीता।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

 

सिल्वर मेडल से उत्साहित झाझड़िया ने कहा कि साल 2002 में उन्होंने दक्षिण कोरिया में पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड के रूप में कैरियर का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता था. भारत अब तक मोरक्को में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में 3 स्वर्ण पदक, दो रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। भारत के लिए अन्य पदक विजेताओं में नीरज यादव (F55/56 डिस्कस- गोल्ड), अनिल कुमार (T54 100 मीटर- सिल्वर) और रंजीत भाटी (F57 भाला-कांस्य) शामिल हैं।

Find More Sports News Here

Sunil Chhetri-led Bengaluru FC win maiden Durand Cup title_90.1

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

about | - Part 1593_9.1

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। वे 58 साल के थे। वे पिछले लगभग डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण वे अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। लोकप्रिय हास्य कलाकार और अभिनेता राजू श्रीवास्तव लंबे समय से जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर थे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव समेत सभी बड़े नेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया।

 

राजू श्रीवास्तव के बारे में

 

राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। उनका बचपन में नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। राजू को बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडी का बहुत शौक था। राजू को कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से पहचान मिली थी। इस शो से मिली सफलता के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजू श्रीवास्तव ने साल 1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। राजू श्रीवास्तव को साल 2019 में यूपी फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था।

Find More Obituaries News

Former Tennis Legend captain Naresh Kumar passes away_90.1

World Alzheimer’s Day 2022: जानें विश्व अल्जाइमर दिवस के बारे में

about | - Part 1593_12.1

प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य अल्जाइमर रोग और इससे संबंधित भ्रांतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। पिछले कुछ सालों में अल्‍जाइमर एक सामान्‍य बीमारी के रूप में उभर कर सामने आई है। यह दिवस दुनिया भर में बीमारी, सामान्य लक्षणों और जोखिम कारकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

अल्जाइमर रोग

 

अल्‍जाइमर दिमागी बीमारी है, जो व्‍यक्ति के दिमाग को कमजोर कर याद्दाश्‍त पर असर डालती है। पहले ये बीमारी ज्‍यादातर बुजुर्गों में देखने में मिलती थी, लेकिन तनाव और डिप्रेशन की वजह से अब ये कम उम्र के व्‍यक्ति को भी अपना शिकार बना रही है। अल्‍जाइमर के बढ़ने की एक वजह जागरूकता की कमी भी है। यह स्थिति एक प्रगतिशील बीमारी है जिसके कारण मस्तिष्क की कोशिकाएं बिगड़ती हैं और मर जाती हैं।

 

क्‍यों मनाते हैं विश्व अल्जाइमर दिवस?

विश्व अल्जाइमर दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। अल्‍जाइमर एक मानसिक रोग है, जिसे लोग गंभीरता से नहीं लेते। ज्‍यादातर लोगों का मानना है कि उम्र के साथ याददाश्त का कमजोर होना आम बात है। यही वजह है कि अधिकतर लोग बिना ट्रीटमेंट के कई तरह की पर्सनेलिटी डिसऑर्डर का सामना कर रहे हैं। भारत में ही नहीं अन्‍य देशों में भी लोग इस बीमारी को नजरअंदाज कर रहे हैं। लोगों की इसी सोच को बदलने के उद्देश्‍य से हर साल अल्‍जाइमर दिवस मनाया जाता है।

 

वर्ल्‍ड अल्‍जाइमर दिवस का इतिहास

वर्ल्‍ड अल्‍जाइमर दिवस को साल 2012 से हर साल विश्‍वस्‍तर पर मनाया जा रहा है। बता दें कि अल्‍जाइमर का इलाज पहली बार साल 1901 में एक जर्मन महिला का किया गया था। इस बीमारी का इलाज जर्मन मनोचिकित्‍सक डॉ. अलोइस अल्‍जाइमर ने किया था। उन्‍हीं के नाम पर इस बीमारी का नाम रखा गया था। जब अल्‍जाइमर डिजीज ने 21 सितंबर 1994 को अपनी 10वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की तब इस दिवस को विश्‍व स्‍तर पर हर साल मनाने की घोषणा की गई। तभी से हर देश में कई जागरूकता अभियान और आयोजन आयोजित किए जाते हैं।

Find More Important Days HereInternational Week of Deaf People 2022: 19 to 25 September 2022_90.1

गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

about | - Part 1593_15.1

सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर अवार्ड के 2023 के लिए नॉमिनेशन चल रहे हैं। इस साल के ऑस्कर के लिए भारत की एक फिल्म को नामांकित हुई है। ऑस्कर 2023 के लिए निर्देशक पैन नलिन की गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को भारत की तरफ से विदेशी भाषा की कैटिगरी में बेस्ट फिल्म के लिए ऑफिशियल एंट्री मिली है। फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को पहली बार साल 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। इसके बाद फिल्म को कई अलग-अलग अवॉर्ड फंक्शन में दिखाया गया है जहां इसे खूब तारीफ मिली है।

 

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म

 

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर एकेडमी के तमाम सदस्य देशों की तरफ हर साल वहां की स्थानीय भाषा में एक फिल्म भेजी जाती है। इन फिल्मों में से कोई पांच फिल्में अंतिम दौर तक पहुंचेंगी और ये पांच फिल्में ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नामित फिल्में कही जाती है। जिनमें एक फिल्म को इस अवार्ड के लिए चुना जाता है।

 

फिल्म की कहानी ये है

 

ये फिल्म एक किशोर के सिल्वर स्क्रीन के सपनों की कहानी कहती है। बीते साल अक्तूबर में इस फिल्म को वालाडोलिड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्ड स्पाइक अवार्ड मिल चुका है। ‘छेलो शो’ एक ऐसे बच्चे समय की कहानी है जो सौराष्ट्र का रहने वाला है। उसके पिता एक गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते हैं। एक दिन एक समय सिनेमाघर के प्रॉजेक्शन रूम में पहुंच जाता है और बहुत सारी फिल्में देखता है। जो उसकी लाइफ में कई बदलाव लाता है।

 

ऑस्कर पुरस्कारों में भारत

 

ऑस्कर पुरस्कारों में आखिरी बार साल 2001 में आमिर खान की फिल्म “लगान” ने अंतिम पांच में जगह बनाई थी। अंतिम पांच में जगह बनाने वाली दो अन्य भारतीय फिल्में “मदर इंडिया”(1958) और “सलाम बॉम्बे” (1989) हैं। ऑस्कर 2023 के लिए छेलो शो की एंट्री देश में रीजनल सिनेमा को बढ़ावा देगी।

Find More Awards News Here

Swati Piramal conferred with top French civilian honour_90.1

World Peace Day 2022: जानें क्‍यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस?

about | - Part 1593_18.1

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस (World Peace Day) हर वर्ष 21 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली (UNGA) राष्ट्रों और लोगों के बीच अहिंसा, शांति और युद्धविराम के आदर्शों को बढ़ावा देने के प्रयास करती है। इस वर्ष वर्ल्‍ड पीस डे की थीम है ‘End racism. Build peace.’ जिसका अर्थ है ‘नस्‍लवाद खत्‍म करें. शांति स्‍थापित करें’।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

पहली बार यह दिवस कब मनाया गया?

 

पहली बार इस दिवस को 1982 में कई राष्ट्रों, राजनीतिक समूहों, सैन्य समूहों और लोगों द्वारा मनाया गया था। 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसे शांति शिक्षा के लिए समर्पित किया। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी बजाकर की जाती है।

 

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस?

 

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को पूरी दुनिया में अहिंसा और संघर्ष विराम के रूप में माना जाता है। दुनिया में जहां भी युद्ध चल रहा है, इस दिन उनसे अपने विवाद खत्म करने की उम्मीद की जाती है, ताकि वे आपसी झगड़ों को खत्म करके शांति से रह सकें।

 

विश्व शांति दिवस का महत्व

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्‍व शांति का अर्थ केवल हिंसा न होना नहीं है, बल्कि ऐसे समाजों का निर्माण है जहां सभी को यह अहसास हो कि वे आगे बढ़ सकते हैं और फल-फूल सकते हैं। साल 1981 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन, मानवता के लिए सभी मतभेदों से ऊपर उठने, शांति के लिए प्रतिबद्ध होने और शांति की संस्कृति के निर्माण में योगदान करने का दिन है।

 

विश्व शांति दिवस का इतिहास

 

साल 2001 में विश्‍व शांति दिवस की आधिकारिक तिथि 21 सितंबर घोषित की गई थी। इससे पहले तक यह वार्षिक महासभा के उद्घाटन सत्र, सितंबर के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था। इस दिन को मनाने के लिए, न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी (UN Peace Bell) बजाई जाती है। जून 1954 में जापान के संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पीस बेल दान की गई थी। बेल टॉवर को Hanamido (फूलों से सजा हुआ एक छोटा मंदिर) की तर्ज पर बनाया गया था जो उस स्थान का प्रतीक है जहां गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयॉर्क, यूएसए में है।
  • संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
  • एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं।

Find More Important Days HereInternational Week of Deaf People 2022: 19 to 25 September 2022_90.1

 

महाराष्ट्र सरकार ने ‘दौलताबाद किले’ का नाम बदलकर ‘देवगिरि किला’ करने का किया घोषणा

about | - Part 1593_21.1

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि ‘दौलताबाद किले’ का नाम बदलकर ‘देवगिरी किला’ रखा जाएगा। इससे पहले हाल ही में राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर और उस्मानाबाद का धाराशिव किया था। इसके अतिरिक्त सरकार ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का भी नाम बदल कर डीबी पाटिल एयरपोर्ट कर दिया था।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

 

हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर किले के परिसर में स्थित भारत माता मंदिर में आयोजित तिरंगा फहराने के एक समारोह में भाग लेते हुए लोढ़ा ने कहा कि किले को दौलताबाद उर्फ ​​देवगिरी के नाम से जाना जाता है। इसे आज भी दौलताबाद किले के नाम से जाना जाता है। राज्य पर्यटन विभाग इसका नाम बदलकर देवगिरी किले के रूप में करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा।

 

दौलताबाद किले के बारे में

 

दौलतपुर किला महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास देवगिरी गांव में स्थित एक ऐतिहासिक किलेदार गढ़ है। यह पहले यादव राजवंश की राजधानी थी और कुछ समय के लिए दिल्ली सल्तनत की राजधानी थी। 14 वीं शताब्दी में मोहम्मद तुगलक द्वारा किले का नाम बदलकर दौलताबाद कर दिया गया था, जिन्होंने दक्षिणी भारत में सैन्य अभियानों के आधार के रूप में इसके महत्व को समझा और अपनी राजधानी बनाने के विचार की कल्पना की। किले को बाद में क़ुब्बतुल इस्लाम के नाम से जाना गया और इस नाम से सिक्के ढाले गए।

Find More State In News Here

CM of Manipur N. Biren Singh introduce web portal 'CM Da Haisi'_70.1

श्रीलंका का सबसे बड़ा ऋणदाता बना भारत

about | - Part 1593_24.1

भारत ने आर्थिक संकटों का सामना कर रहे श्रीलंका को इस साल सबसे ज्यादा मदद दी है। इसमें भारत द्वारा द्वीप राष्ट्र को दिया गया 377 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण भी शामिल है। वेराइट रिसर्च थिंक-टैंक ने कहा है कि भारत इस साल श्रीलंका के लिए सबसे बड़े ऋणदाता के रूप में सामने आया है।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

 

इस समय भारत, एशियाई विकास बैंक के 360 मिलियन अमरीकी डॉलर का ऋणी है। ये जनवरी से अप्रैल 2022 तक कुल भुगतान का 76 प्रतिशत हिस्सा है। कोलंबो के एक स्वतंत्र वेराइट रिसर्च थिंक-टैंक ने बताया कि साल 2022 के पहले चार महीनों में श्रीलंका को कुल 968 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण मिला है, इसमें भारत का योगदान 377 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। इस योगदान के साथ श्रीलंका के लिए भारत सबसे बड़े द्विपक्षीय ऋणदाता के रूप में ऊभर कर सामने आया है।

 

दूसरा सबसे बड़ा ऋणदाता

 

एशियाई विकास बैंक (ADB) इस अवधि में 35.96 करोड़ डॉलर के साथ दूसरा सबसे बड़ा ऋणदाता था। इसके बाद विश्व बैंक है जिसने श्रीलंका को 6.73 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है। गौरतलब है कि वैराइट रिसर्च एशिया में सरकारों और निजी क्षेत्र के लिए रणनीतिक विश्लेषण और सलाह देने काम करता है।

 

श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता

वैराइट रिसर्च थिंक टैंक ने बताया कि 2017 से 2021 के बीच चीन श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता रहा है। साल 2021 में,चीन ने 947 मिलियन अमेरीकी डॉलर दिए थे। इसमें से 809 मिलियन अमरीकी डॉलर चीन विकास बैंक से उधार दिए गए थे। वहीं, इस समयावधि में एडीबी श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा बहुपक्षीय ऋणदाता रहा है।

Find More International News

Queen Elizabeth II funeral, buried at Windsor Castle's St. George's Chapel_80.1

 

ग्लोबल क्लीन एनर्जी फोरम का प्रतिनिधित्व करेंगे केंद्रीय मंत्री

about | - Part 1593_27.1

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह अमेरिका में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा कार्रवाई मंच की बैठक में हिस्सा लेने वाले संयुक्त मंत्री स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह सहित अन्य सदस्य अमेरिका में पेनसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय और मिशन इनोवेशन के संयुक्त आयोजन में भी हिस्सा लेंगे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मुख्य बिंदु

  • इस बैठक में स्वच्छ ऊर्जा नवाचार और उसे लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 30 से अधिक देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, युवा पेशेवर, नागरिक समाज और मंत्रियों सहित स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले दुनिया भर के हजारों लोग शामिल होंगे।
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वच्छ ऊर्जा समाधान में तेजी लाने के लिए जैव-रिफाइनरियों, टिकाऊ विमानन ईंधन, सामग्री त्वरित मंच, ऊर्जा दक्षता, कार्बन कैप्चर और हाइड्रोजन वैली प्लेटफॉर्म के निर्माण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को उजागर करने की संभावना है।
  • केंद्रीय मंत्री द्वारा भविष्य में कार्बन उत्सर्जन कम करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने की संभावना है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा नवाचारों को तेज करके देश के ऊर्जा परिदृश्य को बदलना है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री: जितेंद्र सिंह

Find More Summits and Conferences Here

India takes over SCO rotating presidency and to host SCO summit 2023_90.1

इम्‍फाल में आम लोगों की शिकायतों के लिए वेब-पोर्टल का शुभारंभ

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आम लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए इम्‍फाल में एक वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया। इस वेब-पोर्टल का नाम ‘सीएम दा हैसी’ है। आम जनता डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू डॉट सीएम दा हैसी डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग इन करके वेब-पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित लोक शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार निरोधी प्रकोष्ठ इस पोर्टल के जरिये जनता की शिकायतों का एक निर्धारित समय में निवारण करेगा। प्रकोष्‍ठ कार्रवाई करने योग्य शिकायतों को राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को उपलब्‍ध करायेगा। आगे की पूछताछ और जांच के लिए इसे संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। लोक शिकायत निवारण तथा भ्रष्टाचार निरोधी प्रकोष्ठ को मार्च 2022 से अब तक कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 85 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • मणिपुर की राजधानी: इंफाल
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: नोंगथोम्बम बीरेन सिंह
  • मणिपुर के राज्यपाल: ला गणेशानी

Recent Posts

about | - Part 1593_30.1