Home   »   इम्‍फाल में आम लोगों की शिकायतों...

इम्‍फाल में आम लोगों की शिकायतों के लिए वेब-पोर्टल का शुभारंभ

इम्‍फाल में आम लोगों की शिकायतों के लिए वेब-पोर्टल का शुभारंभ |_50.1

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आम लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए इम्‍फाल में एक वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया। इस वेब-पोर्टल का नाम ‘सीएम दा हैसी’ है। आम जनता डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू डॉट सीएम दा हैसी डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग इन करके वेब-पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित लोक शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार निरोधी प्रकोष्ठ इस पोर्टल के जरिये जनता की शिकायतों का एक निर्धारित समय में निवारण करेगा। प्रकोष्‍ठ कार्रवाई करने योग्य शिकायतों को राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को उपलब्‍ध करायेगा। आगे की पूछताछ और जांच के लिए इसे संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। लोक शिकायत निवारण तथा भ्रष्टाचार निरोधी प्रकोष्ठ को मार्च 2022 से अब तक कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 85 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • मणिपुर की राजधानी: इंफाल
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: नोंगथोम्बम बीरेन सिंह
  • मणिपुर के राज्यपाल: ला गणेशानी

Find More State In News Here

इम्‍फाल में आम लोगों की शिकायतों के लिए वेब-पोर्टल का शुभारंभ |_60.1

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *