मुकेश अंबानी ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में भारत में पहले स्थान पर

about | - Part 1420_3.1

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 (Brand Guardianship Index 2023) में माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबानी इस सूचकांक में भारत में पहले और विश्व में दूसरे नंबर पर हैं। ब्रांड फाइनेंस ने ब्रांड मजबूती सूचकांक की तरह ही अपना ब्रांड संरक्षकता सूचकांक तैयार किया है। ब्रांड मजबूती सूचकांक किसी कंपनी की कॉरपोरेट ब्रांड मूल्यांकन को रेखांकित करता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • ब्रांड फाइनेंस ने 2023 की अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमने एक संतुलित सूचकांक बनाया है। इसमें कंपनी के संरक्षक के रूप मे कार्य करने की कंपनियों के सीईओ की क्षमताओं और दीर्घकालिक स्तर पर शेयरधारक मूल्य को आगे बढ़ाने में भूमिका को मापा गया है।
  • रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रांड फाइनेंस की ब्रांड संरक्षकता सूचकांक (बीजीआई) 2023 में एनविडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसेन हुआंग पहले और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट के मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
  • इन दोनों ने पहले दो स्थानों पर कब्जा कर पिछले साल शीर्ष पर रहने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला को तीसरे स्थान पर कर दिया है।
  • सूचकांक में शीर्ष 10 में सबसे ज्यादा लोग भारतीय या भारतीय मूल से हैं। एडोब के शांतनु नारायण चौथे जबकि सुंदर पिचाई पांचवें स्थान पर हैं।
  • डेलॉयट के पुनीत राजन छठे जबकि टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन आठवें स्थान पर हैं। डीबीएस के पीयूष गुप्ता नौवें स्थान पर हैं जबकि टेंसेंट के हुआतेंग मा 10वें स्थान पर हैं।
  • महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा 23वें स्थान पर हैं। रिलायंस के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन अंबानी दूसरे स्थान पर हैं। वह समूह के प्रमुख की भूमिका में 40 साल से हैं।

Find More Ranks and Reports Here

YouTube creators Ecosystem contributes over Rs 10,000 cr to India's GDP in 2021_80.1

 

छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मिला दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़

about | - Part 1420_6.1

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पराली बोडल गाँव में केले के बागान में ‘पेंटेड बैट’ के नाम से जाने वाला एक ‘दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़’ देखा गया है। इस पेंटेड बैट का वैज्ञानिक नाम ‘केरीवौला पिक्टा’ है। इस प्रजाति को वैश्विक स्तर पर विलुप्तप्राय की श्रेणी में रखा गया है। यह प्रजाति आमतौर पर बांग्लादेश, ब्रुनेई, बर्मा, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम में पाई जाती है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत में यह चमगादड़ अब तक पश्चिमी घाट, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी में देखा गया है। पेंटेडे बैट की विशेषता चमकीले नारंगी और काले पंख, पीठ पर घने नारंगी फर और नीचे गर्म बफ है। भारत में चमगादड़ों की लगभग 131 प्रजातियां हैं और उनमें से 31 देश के मध्य भागों में पाई जाती हैं।  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को चमगादड़ों की विभिन्न प्रजातियों का घर कहा जाता है।

 

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

 

  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1982 में की गयी थी।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम कांगेर नदी से लिया गया है यह पार्क छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है जो लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
  • इसकी उच्च जैव विविधता के कारण इसे बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में नामित किया गया है।
  • राष्ट्रीय उद्यान अपनी चूना पत्थर की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है जो चमगादड़ों के लिए एक उपयुक्त आवास भी प्रदान करता है।

Find More State In News Here

Assam Grants Industry Status to Its Tourism Sector_70.1

वर्ष 2047 तक 26 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा भारत: रिपोर्ट

about | - Part 1420_9.1

कोविड महामारी और वैश्विक आर्थिक संकट से गुजरने के बावजूद साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 26 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। वहीं, साल 2028 में भारत 5 लाख करोड़ और 2036 में 10 लाख करोड़ के पड़ाव पर पहुंच जाएगा। दावोस में वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म ईवाई द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच के मुख्य आयोजन के अलावा हुए एक अन्य कार्यक्रम में पेश की गई। ‘इंडिया एट 100 : रीयलाईजिंग द पोटेंशियल ऑफ 26 ट्रिलियन इकोनॉमी’ नाम से पेश इस रिपोर्ट के अनुसार 2047 में प्रति व्यक्ति सालाना औसत आय 15 हजार डॉलर यानी मौजूदा विनिमय दर के लिहजा से करीब 12.25 लाख रुपये पहुंच जाएगी, यह आज के स्तर से 6 गुना से अधिक होगी।

 

रिपोर्ट में दावा है कि 2030 तक भारत जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन चुका होगा। सभी अनुमान 6 प्रतिशत की सालाना औसत वृद्धि दर के आधार पर दिए गए हैं। ईवाई के सीईओ कार्मिन डी सिबियो ने दावा किया कि भारत ने भारी क्षमताएं दर्शाई हैं, उसकी प्रगति पूरे विश्व मंच पर असर डालने लगी हैं।

Find More Ranks and Reports Here

YouTube creators Ecosystem contributes over Rs 10,000 cr to India's GDP in 2021_80.1

वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने दिया इस्तीफा

about | - Part 1420_12.1

वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले काफी दिनों से अटकले लगाई जा रही थी कि फुक को बर्खास्त किया जा सकता है। कुछ सप्ताह पहले यह अटकले लगाई गई थी कि फुक जनवरी में दो उप प्रधानमंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद पद छोड़ देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति बनने से पहले गुयेन जुआन फुक साल 2016 से लेकर 2021 तक देश के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। 2016-2021 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने COVID-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण को रोकने के लिए काम किए थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

गौरतलब है कि नेशनल असेंबली से स्वीकृति के बाद ही फुक के इस्तीफे को मंजूरी दी जाएगी। हाल के सप्ताहों में व्यापक अटकलें लगाई गई थीं कि फुक जनवरी में दो उप प्रधानमंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद पद छोड़ देंगे, जिन्होंने उनके अधीन काम किया था। यह उनकी पार्टी की आंतरिक वजह बताई जा रही है। 68 वर्षीय फुक ने दो साल से भी कम समय के लिए राष्ट्रपति का अहम पद संभाला।

Find More International News

 

20th Edition Of Kathmandu International Mountain Film Festival_80.1

 

 

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन डीजल की आपूर्ति शुरू करेगी

about | - Part 1420_15.1

भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन-आईबीएफपीएल इस वर्ष जून से परीक्षण आधार पर बांग्‍लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगा। ढाका की जातीय संसद में एक लिखित प्रश्‍न के उत्‍तर में बिजली राज्‍य मंत्री नसरूल हामिद ने कहा कि लगभग 131 दशमलव पांच किलोमीटर लंबे पाइपलाइन का निर्माण भारत से डीजल का आयात करने के लिए किया गया है। इस पाइपलाइन का 126 दशमलव पांच किलोमीटर हिस्‍सा बांग्‍लादेश में और पांच किलोमीटर भारत में है। उन्‍होंने कहा कि न्‍यूज एजेंसी यूएनबी के अनुसार इस पाइपलाइन के जरिए आयात किए जाने वाले डीजल पर प्रारंभिक कार्य चल रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह अंतरराष्‍ट्रीय पाइपलाइन डीजल को नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमि‍टेड के सिलिगुडी विपणन टर्मिनल से बांग्‍लादेश पेट्रोलियम कॉपरेशन-बीपीसी के पार्बतीपुर डिपो तक पहुंचायेगा। ऐतिहासिक भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन समारोह का आयोजन सितम्‍बर-2018 में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच किया गया था। इस पाइपलाइन की प्रतिवर्ष डीजल आपूर्ति क्षमता दस लाख मीट्रिक टन है। इस परियोजना का निर्माण भारत सरकार के अनुदान से किया जा रहा है।

 

महत्वपूर्ण टेकअवे

 

  • बांग्लादेश मुद्रा: बांग्लादेशी टका
  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका

Find More International News

20th Edition Of Kathmandu International Mountain Film Festival_80.1

अमेरिकी नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला बनीं रामचंद्रन

about | - Part 1420_18.1

भारतीय-अमेरिकी वकील जनानी रामचंद्रन कैलिफोर्निया राज्य के ऑकलैंड सिटी काउंसिल की मेंबर बनी हैं। वह ओकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 से चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की पहली समलैंगिक महिला हैं। रामचंद्रन ने 10 जनवरी 2023 को आयोजित एक उद्घाटन समारोह में ऑकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 के मेंबर के रूप में शपथ ली। इस दौरान वह साड़ी पहने हुए नजर आईं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रामचंद्रन ने आभार जताते हुए ट्वीट किया, “हम जीत गए। डिस्ट्रिक्ट 4 से अगली सिटी काउंसिल मेंबर बनने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं आधिकारिक तौर पर ऑकलैंड के इतिहास में सबसे कम उम्र की काउंसिल मेंबर बनूंगी। इसके साथ ही ऑकलैंड सिटी काउंसिल में सेवा करने वाली पहली एलजीबीटीक्यू और पहली दक्षिण एशियाई महिला बनकर इतिहास रचूंगी।”

 

उनकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रामचंद्रन वर्तमान में कैलिफोर्निया कमीशन में कार्यरत हैं, जहां वह एशियन एंड पैसिफिक आइसलेंडर अमेरिकन अफेयर्स विभाग में काम करती हैं। इससे पहले वह ऑकलैंड सिटी पब्लिक एथिक्स कमीशन में कमिश्नर के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और कई कानूनी गैर-लाभकारी संस्थाओं में काम किया है। वेबसाइट के मुताबिक, 2021 के स्टेट असेंबली इलेक्शन में भी वह कैंडिडेट थीं।

Find More International News

 

20th Edition Of Kathmandu International Mountain Film Festival_80.1

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला FITUR 2023 मैड्रिड में शुरू हुआ

about | - Part 1420_21.1

राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मंडल ने 18 जनवरी, 2023 को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला ‘FITUR-2023’ में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला का आयोजन 18 से 22 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। पाँच सदस्यी प्रतिनिधिमंडल के रूप में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, आरटीडीसी के प्रबंध निदेशक विजयपाल सिंह, पर्यटन विभाग के अतिरित्त निदेशक सलीम खान एवं उपनिदेशक नवकिशोर बसवाल ने भाग लिया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में स्पेन सहित अन्य यूरोपीय देशों से पर्यटकों की वर्षभर आवक रहती है। इस फेयर में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञों, ट्रेवल एजेंट्स, टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर्स एवं अन्य पर्यटन से जुडी एजेंसी से चर्चा की जाएगी ताकि राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘FITUR-2023’ राजस्थान की पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाने में मददगार होगा।

आरटीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक दृष्टि से समृद्ध प्रदेश है। राजस्थान की पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर अवगत करवाने के उद्देश्य से पर्यटन से जुड़ी सभी टूर, ट्रेवल एजेंसियों एवं पर्यटन विशेषज्ञों को ‘पधारो म्हारे देश’के माध्यम से राजस्थान आने के लिये आमंत्रित किया जाएगा।

Find More International News Here

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

अरुणा मिलर ने रचा इतिहास, मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

about | - Part 1420_24.1

भारत के हैदराबाद में जन्मीं अरुणा मिलर ने अमेरिका में इतिहास रचा है। वह अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली भारतीय अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं हैं। उन्होंने भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ ली और पद संभाला। मिलर ने राज्य के 10वें लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ ली। मिलर की उम्र 58 साल है। उन्होंने एक उद्घाटन भाषण में अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया, जो भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उन्हें साल 2000 में अमेरिका की नागरिकता मिली थी। अरुणा मैरीलैंड राज्य की 10वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं। 2010 से 2018 तक वह मैरीलैंड के हाउस ऑफ डेलीगेट में भी रही थीं। उन्होंने वहां अपने दो कार्यकाल पूरे किए थे। अरुणा भारतीय-अमेरिकी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर के चुनाव में कई ट्रंप समर्थकों ने उनका समर्थन किया था।

 

1972 में अमेरिका गईं थीं अरुणा

पेशे से कैरियर ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियर अरुणा ने 25 साल तक मैरीलैंड के ट्रांसपोर्टेशन विभाग में काम किया। उनके मैकेनिकल इंजीनियर पिता 1960 के दशक में अमेरिका गए थे। 1972 में वे परिवार को भी ले गए थे। अरुणा मिलर को साल 2000 में अमेरिका की नागरिकता मिली थी। 2010 से 2018 तक वह हाउस ऑफ डेलीगेट में भी रही थीं। उन्होंने वहां पर अपने दो कार्यकाल पूरे किए थे। अरुणा को भारतीय-अमेरिकी लोग काफी पसंद करते हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर के चुनाव में कई ट्रंप समर्थकों ने भी अरुणा को समर्थन दिया था।

Find More International News Here

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘लोकतंत्र के लिए शिक्षा’ पर भारतीय सह-प्रायोजित संकल्प को अपनाया

about | - Part 1420_27.1

सभी को शिक्षा प्रदान करने के लिए, 18 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा “लोकतंत्र के लिए शिक्षा” नामक एक संकल्प अपनाया गया है। भारत द्वारा सह-प्रायोजित प्रस्ताव लोकतंत्र की मजबूती के लिए शिक्षा के अधिकार की पुष्टि करता है। सर्वसम्मति से अपनाया गया यह संकल्प सभी के लिए समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा और आजीवन सीखने के अवसरों को सुनिश्चित करने के महत्व को पहचानेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह पहली बार नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा शिक्षा प्रस्ताव को अपनाया गया है। इससे पहले 2015 में, महासभा में इसी तरह का एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें संयुक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं को शांति, मानवाधिकार और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। संकल्प का उद्देश्य सदस्य राज्यों को लोकतंत्र के लिए शिक्षा को उनके शिक्षा मानकों में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के बारे में

 

  • यह संयुक्त राष्ट्र का मुख्य नीति-निर्माण और प्रतिनिधि अंग है और इसे 1945 में बनाया गया था।
  • यह संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र के मुख्य विचार-विमर्श, नीति निर्माण और प्रतिनिधि अंग के रूप में कार्य करता है।
  • इसकी शक्तियां, संरचना, कार्य और प्रक्रियाएं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय IV में निर्धारित की गई हैं।
  • इसका मुख्य कार्य संयुक्त राष्ट्र के बजट तैयार करना, सुरक्षा परिषद में गैर-स्थायी सदस्यों की नियुक्ति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की नियुक्ति, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अन्य भागों से रिपोर्ट प्राप्त करना और प्रस्तावों के माध्यम से सिफारिशें करना है।

Find More International News Here

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में बने ‘सिक्सर किंग’

about | - Part 1420_30.1

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी 2023 को तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। कप्‍तान रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्‍का जमाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Indian Opener Shubhman Gill hits Double Century off 149 balls

बता दें कि हेनरी शिपले न्‍यूजीलैंड के लिए पारी का तीसरा ओवर कर रहे थे। रोहित शर्मा ने ओवर की आखिरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से छक्‍का जमाकर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा भारत में वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपनी पारी में दो छक्‍के जमाए और इस तरह भारत में उनके छक्‍के जमाने की संख्‍या 125 हो गई है।

 

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने इसी के साथ एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। पहला छक्‍का जड़ते ही रोहित शर्मा भारत में वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज बने। एमएस धोनी ने भारत में वनडे इतिहास में 123 छक्‍के लगाए हैं। इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर काबिज हैं, जिन्‍होंने 71 छक्‍के लगाए हैं।

 

भारत में वनडे में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज

  • 125* – रोहित शर्मा
  • 123 – एमएस धोनी
  • 71 – सचिन तेंदुलकर

 

रोहित शर्मा वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने के मामले में चौथे स्‍थान पर काबिज हैं। वनडे इतिहास में रोहित शर्मा ने 239 मैचों में 265 छक्‍के जमाए हैं। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी वनडे इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज हैं। अफरीदी ने 398 मैचों में 351 छक्‍के जमाए हैं। वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। गेल ने 301 मैचों में 331 छक्‍के जड़े हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान सनथ जयसूर्या 445 मैचों में 270 छक्‍के के साथ इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर जमे हुए हैं।

 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • शाहिद अफरीदी – 351 छक्के
  • क्रिस गेल – 331 छक्के
  • सनथ जयसूर्या – 270 छक्के
  • रोहित शर्मा – 270 छक्के

Find More Sports News HereIndian javelin thrower Shivpal Singh suspended till 2025 for doping_80.1

Recent Posts

about | - Part 1420_32.1