
कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने और पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन हो गया। केशव मूर्ति ने कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय केशव मूर्ति उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन के बाद परिवार में पत्नी और बेटी बचे हैं। बता दें कि कि केशव मूर्ति का जन्म गमाका कलाकारों के परिवार में हुआ था और उन्होंने अपने पिता से इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
पुरस्कार और सम्मान:
केशव मूर्ति को राज्य सरकार और विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों द्वारा शांतला नाट्य श्री पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति ने उन्हें इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया। इस मौके पर उनके गांव के लोगों ने जश्न मनाया। अपने प्रदर्शनों के माध्यम से, उन्होंने प्रसिद्ध कन्नड़ महाकाव्यों का प्रचार किया। होसाहल्ली, उनका मूल स्थान, कई संगीत प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

