Categories: Awards

Oscar 2023: द एलिफेंट व्हिस्पर्स को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवाॅर्ड

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है. ऑस्कर 2023 में इस डॉक्यूमेंट्री को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट मूवी कैटेगरी में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है. बता दें, कि 95th ऑस्कर एकेडमी अवॉर्ड्स ( 95th Oscar Academy Awards) का आयोजन हुआ है जहां भारत की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में बेस्ट गाने का अवॉर्ड मिला है. वहीं भारत की ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ को भी पुरस्कार से नवाजा गया है.

 

बेस्ट डॉक्युमेंट्री की श्रेणी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। ये देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। इस फिल्म को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के रहने वाले एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच के बॉन्ड को दिखाया गया है।

 

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीता अवार्ड

 

भारत की ओर से इस साल तीन फिल्मों को शामिल किया गया था। जिसमें शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स भी शामिल थी। फिल्म के साथ इस कैटेगरी में हाउलआउट, हाऊ डू यू मेजर अ ईयर, द मारथा मिचेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर ऐट द गेट जैसी फिल्मों को शामिल किया गया था जिसमें द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर दिया गया है। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि ये भारत के इतिहास में ऑस्कर्स जीतने वाली पहली फिल्म बन गई है।

 

कार्तिकी गोंजाल्विस कौन हैं?

 

बता दें कि द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस एक सोशल डॉक्युमेंट्री फोटोग्राफर और फिल्ममेकर हैं। ये गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ​​​ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इस को 8 दिसम्बर 2022 को रिलीज किया गया था। 39 मिनट की इस इंडियन अमेरिकन शॉट डॉक्युमेंट्री फिल्म में एक कपल और उनके बेबी एलिफेंट से बॉन्डिंग की कहानी को शानदार तरीके से दिखाया गया है।

 

इस फिल्म की कहानी

 

भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली इस फिल्म की कहानी एक दक्षिण भारत में रहने वाले कपल बोमन और बेली की है, जो एक छोटे से अनाथ हाथी को घर लाते हैं और उसका नाम रघु रखते हैं। वह अपने परिवार की तरह ही उस हाथी की देखभाल करते हैं। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में इंसान और जानवर के बीच के प्यार और उनकी बॉन्डिंग को बड़ी ही खूबसूरत तरह से इस डॉक्यूमेंट्री में उतारा गया है।

 

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago