भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री जहाज ने 10 – 11 मार्च 2023 को अरब सागर में फ्रांस की नौसेना (एफएन) के युद्धपोतों मिस्ट्रल क्लास एम्फीबियस असॉल्ट शिप के एफएस डिक्सम्यूइड और ला फेयेट श्रेणी के पोत फ्रिगेट एफएस ला फेयेट के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) में भाग लिया। दो दिन तक चले इस समुद्री साझेदारी अभ्यास में कई स्वदेशी गाइडेड मिसाइल्स समेत फ्रांस निर्मित हथियारों का प्रयोग किया गया।
इस अभ्यास में समुद्री सुरक्षा में विकास को लेकर एक व्यापक प्रगति देखी गई, जिसमें क्रॉस-डेक लैंडिंग, बोर्डिंग अभ्यास और सीमैनशिप डेवलपमेंट शामिल थे। संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच बीच पारस्परिकता और उच्च स्तर के सहयोग के साथ गाइडेट मिसाइल्स (Guided Missile) के सफल संचालन की सफर एक्सरसाइज की गई।
आईएनएस सह्याद्री भारतीय नौसेना का एक स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट पोत है। यह पोत अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। इसके जरिए हवा, सतह और उप-सतह के खतरों का पता लगाना बेहद आसान है, साथ ही पोत उन खतरों को बेअसर करने में भी सक्षम है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…
भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…
विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…
सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran) के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की…
हाल ही में सैटेलाइट पर आधारित एक वैश्विक अध्ययन से पता चला है कि सिकंदराबाद…