Categories: Uncategorized

NTPC और ONGC ने संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए किया समझौता

एनटीपीसी लिमिटेड और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसाय के लिए एक संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह साझेदारी दोनों कंपनियों को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने में सक्षम बनाएगी।
इस समझौते के अंतर्गत दोनों कंपनियां भारत सहित विदेशों में अपतटीय पवन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना की संभावना तलाश करेगी। साथ ही वे स्थिरता, भंडारण, ई-गतिशीलता, और पर्यावरण, सामाजिक और शासन (Environmental, Social and Governance) अनुरूप परियोजनाओं के क्षेत्र में अवसरों की भी तलाश करेंगे।
यह समझौता एनटीपीसी के नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता संवर्धन कार्यक्रम को बढ़ाएगा और नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार में ओएनजीसी की उपस्थिति को भी बढ़ाएगा। इसके अलावा यह ONGC को 2040 तक अपने पोर्टफोलियो में 10 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा जोड़ने की महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: गुरदीप सिंह.
  • तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: शशि शंकर.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

2 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

2 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

5 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

6 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

6 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

7 hours ago