प्रसिद्ध ओडिया कवि नित्यानंद नायक को साल 2017 में प्रकाशित उनकी कविता ‘Setebelaku Nathiba’ के लिए प्रतिष्ठित सरला पुरस्कार (sarala puraskar) से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के स्वरूप कवि को 5 लाख रूपए का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
राज्य के दो अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व – रंजीत कुमार नाग और श्यामसुंदर पट्टनायक – को क्रमशः संगीत और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। नाग को इला पंडा संगीत सम्मान दिया जाएगा, जबकि पट्टनायक को इला पंडा चित्रकला सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 1,50,000 का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
सरला पुरस्कार के बारे में:
सरला पुरस्कार को ओडिशा के अग्रणी साहित्यिक पुरस्कार के रूप में मान्यता प्राप्त है। प्रख्यात ओडिया उद्योगपति स्वर्गीय बंसीधर पांडा और स्वर्गीय इला पंडा द्वारा 1979 में स्थापित किए गए वार्षिक सरला पुरस्कार को इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा लगातार प्रदान किया जाता रहा है। पुरस्कारों की सूची की घोषणा सरला पुरस्कार समिति द्वारा की गई थी।



2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, ...
एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्त...
विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक,...

