
देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी हो रही है। इस बीच केरल में एक नए वायरस के संक्रमण ने टेंशन बढ़ा दी है। राज्य में नोरोवायरस के पांच मामलों की पुष्टि हुई है। तीन बच्चों का अभी इलाज चल रहा है। केरल के एर्नाकुलम जिले में एक स्कूल में 63 बच्चे को अचानक उल्टी और डायरिया की शिकायत हुई। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्राइवेट स्कूल को अगले दो-तीन दिन बंद रखने का फैसला किया गया है। खास बात है कि बच्चों के अलावा कुछ पैरंट्स में भी इस बीमारी के लक्षण देखने को मिले हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
नोरोवायरस क्या है और कैसे फैलता है?
नोरोवायरस एक बेहद ही संक्रामक वायरस है। नोरोवायरस को विंटर वोमिटिंग बग के नाम से भी जाना जाता है। नोवोवायरस संक्रमण में व्यक्ति को तेज उल्टी और डायरिया होता है। कई लोग नोरोवायरस को ‘द स्टमक फ्लू’ भी कहते हैं। हालांकि, इसका फ्लू या इंफ्लूएंजा से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने पर तेजी से फैलता है। इसके अलावा यह दूषित भोजन से भी फैलता है। इस संक्रामक वायरस का असर दो दिन से लेकर 6 दिन तक रहता है।
नोरोवायरस संक्रमण फैलने का कारण
- दूषित पानी पीने से।
- दूषित भोजन खाने से।
- दूषित जगह या वस्तु के संपर्क में आने के बाद मुंह पर हाथ लगाने से
- नोरोवायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से
किसे है सबसे अधिक खतरा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल नोरोवायरस के दुनियाभर में 68 करोड़ मामले सामने आते हैं। खास बात है कि इसमें से 20 करोड़ संक्रमित 5 साल से कम उम्र के बच्चे होते हैं। इस बीमारी से दुनियाभर में हर साल करीब दो लाख लोगों की मौत होती है। मरने वालों में बच्चों की संख्या लगभग 50 हजार होती है।
क्या हैं इस बीमारी के लक्षण
- उल्टी
- डायरिया
- जी मिचलाना
- पेट में दर्द या मरोड़ उठना
- हल्का बुखार
- सिरदर्द और बदन दर्द
नोरोवायरस का इलाज
नोरोवायरस को लेकर कोई विशेष ट्रीटमेंट नहीं है। इस संक्रमण में डॉक्टर रोगी को अधिक से अधिक लिक्विड लेने की सलाह देते हैं। इस बीमारी में शरीर में पानी की कमी होने से रोकने पर जोर होता है। इसके अलावा आराम करने की सलाह दी जाती है।
लक्षण कितने दिनों में दिखते हैं?
सीडीसी के मुताबिक, नोरोवायरस पेट या आंतों की सूजन का कारण बनता है। इसे तीव्र आंत्रशोथ के रूप में जाना जाता है। लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 12 से 48 घंटे बाद दिखाई देते हैं। ज्यादातर लोग नोरोवायरस बीमारी से एक से तीन दिनों के भीतर ठीक हो जाते हैं।



लार्सन एंड टूब्रो व्योमा ढोलेरा SIR में ...
ICICI की नई ‘स्वास्थ्य पेंशन योजना’: रिट...
राज्य कैबिनेट ने बिहार में महत्वाकांक्षी...

