Home   »   नौसेना प्रमुख ने लॉन्च किया नया...

नौसेना प्रमुख ने लॉन्च किया नया गाइडेड मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस इंफाल’

नौसेना प्रमुख ने लॉन्च किया नया गाइडेड मिसाइल विध्वंसक 'आईएनएस इंफाल' |_2.1
नौसेना प्रमुख सुनील लांबा द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन आईएनएस इंफाल जो एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है, को मुंबई के माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड  (MDL) में लॉन्च किया गया। यह जहाज भारतीय नौसेना के नौसेना डिजाइन निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा डिज़ाइन किया गया है। 
 यह परियोजना-15बी के तहत तीसरा जहाज है। इस परियोजना का पहला जहाज, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापट्टनम, अप्रैल 2015 में शुरू किया गया था।  
स्रोत : इकोनॉमिक टाइम्स 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना स्टाफ के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • भारत में नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है
prime_image
QR Code
Scan Me