Categories: Defence

बचाव अभियान के लिए नौसेना प्रमुख को ऑन-द-स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र आईएनएस निरीक्षक से सम्मानित किया गया

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने 20 फरवरी 2023 को कोच्चि में आईएनएस निरीक्षक का दौरा किया ।उन्होंने अरब सागर में 219 मीटर की गहराई पर बचाव कार्यों में शामिल जहाज की डाइविंग टीम के साथ बातचीत की और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षित और सफल सैन्य ऑपेरशन के लिए जहाज की सराहना की । यह देश की जलसीमा में सबसे अधिक गहराई में किया गया सॉल्वेज ऑपेरशन है। जहाज के चालक दल को अपने संबोधन के दौरान नौसेना प्रमुख ने डीप डाइविंग ऑपेरशन के लिए जहाज के समर्पित प्रयास की सराहना की। उन्होंने ‘मेन बिहाइंड द मशीन’ की अदम्य भावना का आह्वान किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • सीएनएस ने जहाज को ‘ऑन द स्पॉट’ यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया, जो भारतीय नौसेना में पहली बार हुआ है । उन्होंने बचाव कार्य में शामिल चालक दल को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।
  • निरीक्षक जहाज ने हाल ही में 80 मीटर की गहराई पर गुजरात तट पर एक पवित्र गोता लगाया था और पुष्पांजलि अर्पित की थी, यह स्थान 1971 के युद्ध के दौरान डूबी खुखरी का रेस्टिंग स्थल था।
  • आईएनएस निरीक्षक भारतीय नौसेना का एक डाइव सपोर्ट और पनडुब्बी बचाव पोत है। वर्ष 1985 में मझगाँव शिपबिल्डर्स द्वारा निर्मित यह जहाज 1989 से नौसेना के साथ सेवा में है और वर्ष 1995 में इसको नौसेना में कमीशन किया गया था ।
  • आईएनएस निरीक्षक विभिन्न डाइविंग ऑपरेशनों का हिस्सा रहा है और देश में सर्वाधिक 257 मीटर की गहराई में गोता लगाने का रिकॉर्ड भी इसके नाम है।

Find More Defence News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

4 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

5 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

5 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

6 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

6 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

6 hours ago