Categories: Uncategorized

नासा ने ‘मदर ऑफ हबल’ नैन्सी ग्रेस रोमन के नाम पर रखा अपने नए टेलीस्कोप का नाम

नासा द्वारा 2025 में लॉन्च किए जाने वाले अपनी अगली पीढ़ी के स्पेस टेलीस्कोप का नाम बदलकर नैन्सी ग्रेस रोमन के सम्मान में “वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे टेलीस्कोप (WFIRST)” रखने की घोषणा की है। नैन्सी ग्रेस रोमन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की पहली मुख्य खगोल वैज्ञानिक थी, जिन्होंने व्यापक ब्रह्मांड पर केंद्रित अंतरिक्ष दूरबीनों का मार्ग प्रशस्त किया। वर्ष 2018 में उनकी मृत्यु होने के बाद वह अपने पीछे वैज्ञानिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण विरासत छोड़ गई है।
एजेंसी की स्थापना के मात्र छह महीने बाद ही रोमन 1959 में नासा में शामिल हो गई थी। उस समय, उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के कार्यालय के अंतर्गत खगोल विज्ञान और सापेक्षता के प्रमुख के रूप में कार्य किया, खगोल विज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों और अनुदानों का प्रबंधन किया। इस नए नाम वाले नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप से लंबे समय तक ब्रह्मांड के विस्तार के पीछे का बल और हमारे सिस्टम से परे दूर के ग्रहों की तलाश जैसे खगोलीय रहस्यों पर शोध करने में मदद मिलेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
  • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

2 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

5 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

5 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

5 hours ago

अंशास में भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास 2026 शुरू हुआ

भारतीय सेना ने भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास के चौथे संस्करण के लिए मिस्र में…

6 hours ago

कौन हैं Sajja Praveen Chowdary? Policybazaar के नए CEO बनने की पूरी कहानी

Policybazaar Insurance Brokers ने सज्जा प्रवीण चौधरी को अपना नया Chief Executive Officer (CEO) और…

6 hours ago