
केंद्र सरकार जल्द ही स्मारक मित्र योजना के एक नए संस्करण की शुरुआत करेगी, जिसके तहत संस्कृति मंत्रालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के 1,000 स्मारकों के रखरखाव के लिए निजी उद्योगों के साथ साझेदारी करेगा और लाइट एंड साउंड शो समेत अन्य गतिविधियां आयोजित करेगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने बुधवार को बताया कि योजना के तहत स्मारकों पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया, हमारा लक्ष्य 15 अगस्त तक स्मारक मित्र योजना के तहत 500 साइटों के लिए भागीदारों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना है।
बता दें, स्मारक मित्र योजना कुछ साल पहले पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी जिसमें स्मारकों के रखरखाव और अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए एक साइट को गोद लेना शामिल है। उन्होंने कहा कि संशोधित स्मारक मित्र योजना जल्द ही वेबसाइट के साथ शुरू की जाएगी। यह योजना सीएसआर मॉडल पर आधारित होगी।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

