
संस्कृति मंत्रालय ने प्रसिद्ध फाउंडेशन के सहयोग से आज ‘व्हेयर भारत मीट्स इंडिया’ टैगलाइन के साथ कर्तव्य पथ पर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया गया है।उद्घाटन समारोह में कुचिपुड़ी नृत्य प्रदर्शन किया गया, जिसकी कोरियोग्राफी जयराम राव ने किया। इस अवसर पर प्रिज्म थिएटर सोसाइटी ने हिंदी नाटक ‘वीर अभिमन्यु’ का मंचन किया। कर्तव्य पथ पर डोमिनिकन गणराज्य के कलाकारों की तरफ से प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
महोत्सव में कथक, ओडिशी जैसे नृत्य के साथ-साथ रंगमंच, शास्त्रीय संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 से 30 दिसंबर 2022 तक दिल्ली में कर्तव्य पथ इंडिया गेट लॉन, सेंट्रल विस्टा, सामवेत ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स जनपथ, एम्फीथिएटर इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स जनपथ आदि जैसे विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस महोत्सव का उद्देश्य महान महाकाव्यों, हमारी स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले योद्धाओं और हमारी सरकार द्वारा ‘महिला सशक्तिकरण’, हमारे देश को गंदगी और बीमारी से मुक्त रखने के लिए ‘हमारी पवित्र नदियों की सफाई’ की दिशा में शुरू किए गए कई नीतिगत फैसलों और योजनाओं का जश्न मनाना है।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

