Home   »   मनसुख मंडाविया ने किया भारत के...

मनसुख मंडाविया ने किया भारत के पहले वर्चुअल हेल्थकेयर एंड हाइजीन एक्सपो 2020 का उद्घाटन

मनसुख मंडाविया ने किया भारत के पहले वर्चुअल हेल्थकेयर एंड हाइजीन एक्सपो 2020 का उद्घाटन_3.1
जहाजरानी और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया ने भारत के सबसे बड़े पहले वर्चुअल हेल्थकेयर एंड हाइजीन एक्सपो 2020 का शुभारंभ किया है। इस एक्सपो का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा किया गया है।

इस अनूठी प्रदर्शनी को आयोजित करने का उद्देश्य स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे प्रयासों को बढ़ावा देना है। यह भारत की पहली सबसे बड़ी वर्चुअल प्रदर्शनी है, जो एक नई शुरुआत है। यह नया आदर्श है, जिसमें वर्चुअल रूप में कारोबार होगा, क्योंकि डिजिटल इंडिया अब आगे की दिशा में बढ़ रहा है। सरकार देश में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान के पहिए में एक चक्र के रूप में कार्य करेंगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री: डी. वी. सदानंद गौड़ा.
prime_image
QR Code
Scan Me