भारत ने अपनी नई ग्लोबल ब्यूटी एम्बेसडर चुन ली है। राजस्थान के गंगानगर की मॉडल मनिका विश्वकर्मा को जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया। इस जीत के साथ ही मनिका अब इस वर्ष थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मनिका विश्वकर्मा की यात्रा
मनिका का सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। गंगानगर से ताल्लुक रखने वाली मणिका दिल्ली आईं, जहाँ उन्होंने मॉडलिंग और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू की।
-
मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय मंच तक का रास्ता बनाया।
-
50 प्रतियोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा कर मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज हासिल किया।
-
अपने मार्गदर्शकों और समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह मंच केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि “एक ऐसी दुनिया है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है।”
भारत और मिस यूनिवर्स की विरासत
भारत का मिस यूनिवर्स मंच पर गौरवशाली इतिहास रहा है। यहाँ से निकली कई विजेता आगे चलकर वैश्विक आइकन बनीं।
-
सुष्मिता सेन (1994) – मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली भारतीय।
-
लारा दत्ता (2000) – दूसरी भारतीय विजेता।
-
हर्नाज़ संधू (2021) – दो दशकों बाद भारत के लिए तीसरा ताज।
मनिका विश्वकर्मा की जीत के साथ ही भारत को एक बार फिर उम्मीद है कि वह अपने ग्लोबल ब्यूटी क्राउन की सूची में एक और चमकता हुआ नाम जोड़ सकेगा।


IUSSP ने जीता संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प...
RCMS Bank को बेस्ट प्रॉफिट कमाने वाले को...
Miss Universe 2025: जानें भारत की मनिका ...

