Categories: Defence

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार होंगे थलसेना के नए उप प्रमुख, जानें उनके बारे में सबकुछ

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, सेना के वर्तमान उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी को दक्षिण पश्चिमी सेना कमान के प्रमुख के पद से सेवानिवृत हो रहे हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

लेफ्टिनेंट जनरल राजू का सेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यकाल केवल 10 महीने का था। जनरल मनोज पांडे के सेना प्रमुख बनने के बाद उन्होंने एक मई को उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। अब लेफ्टिनेंट जनरल राजू की जगह लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार लेंगे, जो वर्तमान में सेना के उप-प्रमुख (रणनीति) हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर सहित कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले हैं।

 

एमवी सुचिंद्र के बारे में

 

जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार नियंत्रण रेखा (Line of Control) पर 59 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन, इन्फैंट्री ब्रिगेड और इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं। जनरल कुमार व्हाइट नाइट कोर की कमान भी संभाल चुके हैं। वह आर्मी हेडक्वार्टर में एडिशनल डायरेक्टर जनरल मिलिट्री इंटेलिजेंस और डायरेक्टर जनरल मिलिट्री इंटेलिजेंस के पदों पर रह चुके हैं। साल 2021 में उन्होंने असम रेजीमेंट और अरुणाचल स्काउट्स रेजिमेंट कर्नल ऑफ द रेजीमेंट की जिम्मेदारी भी संभाली है।

 

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

 

  • लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली को लेह स्थित 14 कोर के कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है जो लद्दाख सेक्टर में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ सुरक्षा का ख्याल रखता है।
  • 14 कोर के वर्तमान कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता उधमपुर मुख्यालय उत्तरी कमान के नए चीफ ऑफ स्टाफ बनेंगे।
  • लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणि, वर्तमान में उधमपुर में उत्तरी कमान के मुख्यालय में चीफ ऑफ स्टाफ, को सेना कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है और अगले केंद्रीय सेना कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • भारतीय सेना मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • भारतीय सेना की स्थापना: 1 अप्रैल 1895, भारत;
  • जनरल मनोज पांडे वर्तमान सेनाध्यक्ष हैं।

Find More Defence News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

3 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

3 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

4 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

4 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

5 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

5 hours ago