वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला द्वारा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र को कमीशन किया गया है। यह 3 मेगावाट का वाला सौर ऊर्जा संयंत्र है जिसे भारत सरकार के ‘नेशनल सोलर मिशन’ पहल के अनुरूप में स्थापित किया गया है जिसका उद्देश्य 2022 तक 100 गीगावॉट सौर ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में स्थापित 3 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र, भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा सौर संयंत्र है और जिसका अनुमानित जीवन-काल 25 वर्ष है। केरल राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (KELTRON) द्वारा इस परियोजना को निष्पादित किया गया है। यह परियोजना कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में नौसेना स्टेशन एझिमाला की मदद करेगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.



Pod Taxi Project: बिना ड्राइवर चलेगी भार...
2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, ...
एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्त...

