Home   »   एल के आडवाणी को लाइफटाइम अचीवमेंट...

एल के आडवाणी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया

एल के आडवाणी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया |_2.1
लोकमत मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिसमे वयोवृद्ध भाजपा नेता एल.के. आडवाणी को लोकसभा में सांसद के रूप में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही जेडीयू नेता शरद यादव को भी उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने राज्यसभा के प्रतिनिधि के रूप में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया.

लोकसभा से अन्य पुरस्कार विजेता-

  • सर्वश्रेष्ठ सांसद- क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के सांसद एन.के. प्रेमचंद्रन,
  • सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- कांग्रेस नेता कुमारी सुष्मिता देव और 
  • सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू सांसद-भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी

राज्यसभा के पुरस्कार विजेता-

  • सर्वश्रेष्ठ सांसद – सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी, 
  • सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन और
  • सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू सांसद- कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
  • श्रीमती सुमित्रा महाजन लोकसभा की वर्तमान अध्यक्ष हैं.
  • श्री मोहम्मद हामिद अंसारी राज्य सभा के वर्तमान अध्यक्ष हैं.

स्त्रोत- बिजनेस स्टैण्डर्ड
prime_image
QR Code
Scan Me