Categories: Defence

किबिथू सैन्य गैरीसन शिविर का नाम बिपिन रावत के नाम पर रखा गया

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के सम्मान में अरुणाचल प्रदेश के एक सैन्य कैंप का नाम अब बदल दिया गया है। किबिथू सैन्य शिविर (Kibithu army camp) का नाम बदलकर ‘जनरल बिपिन रावत सैन्य गैरीसन’ कर दिया गया है। जनरल रावत ने कर्नल के रूप में किबिथू में एक कमांडिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया है। इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें कई आबड़े अधिकारी और बिपिन रावत का परिवार भी शामिल हुआ।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

किबिथू में जनरल बिपिन रावत का योगदान

किबिथू भारत के पूर्वी हिस्से में लोहित घाटी के तट पर बसा एक छोटा सा गांव है। अरुणाचल प्रदेश के किबिथु को सैन्य दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। सेना ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास को लागू करने और क्षेत्र में सामाजिक प्रगति सुनिश्चित करने में जनरल रावत की दूरदर्शिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि जनरल बिपिन रावत ने एक युवा कर्नल के रूप में 1999-2000 तक किबिथू में बटालियन 5/11 गोरखा राइफल्स की कमान संभाली थी और क्षेत्र की सुरक्षा संरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

जनरल बिपिन रावत का निधन

गौरतलब है कि जनरल रावत का पिछले साल आठ दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक हेलिकाप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा 12 अन्य सैनिकों की भी मौत हो गई थी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

2 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

2 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

3 hours ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

4 hours ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

4 hours ago