Categories: Appointments

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी होंगे भारत के अगले अटॉर्नी जनरल

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी का फिर से भारत का अटॉर्नी जनरल बनना तय है। वह 1 अक्टूबर से देश के सबसे बड़े कानून अधिकारी रूप में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले हैं। मौजूदा अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। 91 वर्षीय वेणुगोपाल को 30 जून, 2017 को देश के टॉप लॉ अफसर के रूप में नियुक्त किया गया था। वेणुगोपाल ने मुकुल रोहतगी के साल 2017 में अटॉर्नी जनरल पद से इस्तीफा देने के बाद ही ये पद संभाला था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुकुल रोहतगी: एक नजर में

  • अटॉर्नी जनरल को भी देश की सभी अदालतों में सुनवाई का अधिकार हासिल है।
  • रोहतगी अटॉर्नी जनरल के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल 1 अक्टूबर से शुरू करेंगे. वह अडिशनल सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं।
  • रोहतगी ने अपने पिता अवध बिहारी रोहतगी के नक्शेकदम पर चलते हुए वकालत की पढ़ाई की, जो दिल्ली हाई कोर्ट में जज थे।
  • उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून पूरा किया और शुरुआत में योगेश कुमार सभरवाल के साथ काम किया, जो बाद में भारत के 36वें चीफ जस्टिस बने।
  • इसके बाद उन्होंने लॉ की प्रैक्टिस शुरू की और 1993 में, रोहतगी को दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर वकील के रूप में नामित किया गया। साल 1999 में वे भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किए गए।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago