Categories: Sports

जो रूट टेस्ट में 10 हजार रन और 50 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में खेले जा रहे टेस्ट मैच में जो रूट ने व्यक्तिगत तौर पर नायाब उपलब्धि हासिल की। पाकिस्तान की दूसरी पारी में उन्होंने जैसे ही फहीम अशरफ को आउट किया तो उनका नाम खास क्लब में शामिल हो गया। जो रूट दुनिया के तीसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में 10 हजार से ज्यादा रन और 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जो रूट पाकिस्तान की दूसरी पारी का 70वां ओवर फेंकने आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर उनके सामने मेजबान टीम के ऑलराउंडर फहीम अशरफ थे। इस दरम्यान उन्होंने रूट की एक गेंद को खेलने का प्रयास किया। गेंद बल्ले से स्पर्श होने बाद जैक क्राउली के पास गई। क्राउली ने बिना गलती किए कैच लपक लिया। रूट का टेस्ट क्रिकेट में यह 50वां विकेट था। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन और 50 विकेट लेने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी हैं. रूट ने 126 टेस्ट में 10629 रन बनाए हैं।

 

टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन और 50 से अधिक विकेट लेने का करिश्मा पूर्व में साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर जैक्स कैलिस और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में 13289 रन बनाने के अलावा 292 विकेट भी चटकाए थे। इस लिस्ट में वह टॉप पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भी टेस्ट क्रिकेट में 10927 रन बनाने के अलावा 92 विकेट झटके थे।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago