Categories: Sports

हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने लगातार दूसरी बार जीता टेनिस प्रीमियर लीग का खिताब

फाइनकैब हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने टेनिस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का खिताब जीत लिया है। यह लगातार दूसरी बार है, जब हैदराबाद ने इस लीग का खिताब जीता है। इस लीग का पहला सेमीफाइनल मैच फाइनकैब हैदराबाद स्ट्राइकर्स और चेन्नई स्टालियंस के बीच खेला गया। फाइनकैब हैदराबाद स्ट्राइकर्स की कोनी पेरिन ने महिला एकल मुकाबले में चेन्नई स्टैलियंस की एकातेरिना काजियोनोवा के साथ ड्रॉ खेला। यह मुकाबला 10-10 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अगला मैच पुरुष एकल था, जिसमें फाइनकैब हैदराबाद के निक्की पूनाचा ने चेन्नई स्टालियंस के मथियास बॉर्ग को 13-7 से हराया। इसके बाद श्रीराम बालाजी और कोनी पेरिन ने फाइनकैब हैदराबाद स्ट्राइकर्स के लिए मिश्रित युगल मुकाबला खेला औऱ इसमें उनके सामने चेन्नई स्टैलियंस की एकातेरिना काज़ियोनोवा और अनिरुद्ध चंद्रशेखर थे। कोनी और बालाजी ने यह मैच 13-7 से जीता। इसके बाद फाइनकैब हैदराबाद ने पुरुष युगल मुकाबले में भी बाजी मारी। इसमें फाइनकैब हैदराबाद के श्रीराम बालाजी और निक्की पूनाचा ने चेन्नई स्टालियंस के मथियास बॉर्गे और अनिरुद्ध चंद्रशेखर को हराया 12-8 से हराया। फाइनकैब हैदराबाद ने चेन्नई स्टालियन को 48-32 के कुल स्कोर से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

 

लीग के फाइनल का अंतिम मैच पुरुष युगल का था, जिसमें मुंबई लियोन आर्मी के लिए रामकुमार रामनाथन और जीवन नेदुन्चेझियान कोर्ट पर थे। ये दोनों फाइनकैब हैदराबाद के श्रीराम बालाजी और निक्की पूनाचा से 14-6 से हार गए। इस तरह फाइनकैब हैदराबाद स्ट्राइकर्स 41-32 के एकतरफा स्कोर के साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस तरह फाइनकैब हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने लगातार दूसरे साल खिताब पर कब्जा करते हुए बीते सीजन की सफलता को बरकरार रखा।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago