Home   »   अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस: 23 जून

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस: 23 जून

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस: 23 जून |_3.1
हर साल 23 जून को विश्व स्तर पर International Widows Day यानि अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन व्यापक रूप से विधवाओं की आवाज़ों और उन्हें होने वाले अनुभवों पर ध्यान आकर्षित करने और उनके द्वारा किए जाने वाले अद्वितीय समर्थन को प्रोत्साहित करने के लिए जाना जाता है। आज भी विधवाए अपने जीवन साथी को खोने के बाद दुनिया भर में कई महिलाएं चुनौतियों का सामना करती हैं और बुनियादी जरूरतों, उनके मानवीय अधिकार और सम्मान के लिए लंबे समय तक संघर्ष करती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस: इतिहास

लूमबा फाउंडेशन ने साल 2005 में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाए जाने की शुरुआत की थी। लूमबा के अनुसार, विभिन्न देशों में महिलाओं को अपने पति के मरने के बाद बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। उनकी देख-भाल न तो कोई एनजीओ करता है, न कोई सरकार और साथ ही समाज भी उन्हें अभिशाप मानता हैं। इसलिए, 23 जून 2010 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव हैं.

prime_image
QR Code