इन्फोसिस ने उत्पाद डिजाइन और डेवलपमेंट फर्म, कैलीडोस्कोप इनोवेशन (Kaleidoscope Innovation) का 42 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। कैलीडोस्कोप एक यूएस-आधारित फर्म है, जो इन्फोसिस को डिजाइन और इंजीनियरिंग की व्यापक समझ के साथ एक विविध प्रतिभा वाले पूल में शामिल कर देगा।
कैलीडोस्कोप इनोवेशन चिकित्सा, उपभोक्ता और औद्योगिक बाजारों को स्मार्ट उत्पाद बनाने के लिए डिजाइन और विकास प्रदान करता है। कैलीडोस्कोप इनवेसिव सर्जरी में उपयोग किए जाने वाले छोटे शल्य चिकित्सा उपकरणों, नेत्र चिकित्सा के लिए दवा वितरण उपकरण और उपयोगकर्ता-केंद्रित पहनने योग्य डिवाइस का डिजाइन तैयार करता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- इन्फोसिस के सीईओ: सलिल पारेख.
- इन्फोसिस मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक.



अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्न...
लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमर...
दिल्ली सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुर...

