
नवंबर 2022 में भारत का कुल कोयला उत्पादन 11.66 प्रतिशत बढ़कर 75.87 मिलियन टन हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 67.94 मिलियन टन दर्ज किया गया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
और क्या कहते हैं आंकड़े:
कोयला मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2022 में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 12.82 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जबकि सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) और अन्य कैप्टिव खदानों ने क्रमशः 7.84 फीसदी और 6.87 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।
मुख्य बिंदु
- विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान कोयला उत्पादक शीर्ष 37 खानों में से लगभग 24 खानों में लक्ष्य से 100 प्रतिशत से अधिक का उत्पादन हुआ तथा पांच खानों का उत्पादन लक्ष्य के 80 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।
- बिजली उत्पादक इकाइयों को पिछले वर्ष नवंबर माह के 6 करोड़ दो लाख टन की तुलना में इस वर्ष नवंबर में 6 करोड़ 23 लाख टन कोयला दिया गया । इस तरह इस मद में 3.55 प्रतिशत वृद्धि रही।
- बयान के मुताबिक कोयला आधारित बिजलीघरों के बिजली उत्पादन में नवंबर 2021 की तुलना में नवंबर 2022 में 16.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान देश में सभी स्रोतों से समग्र बिजली उत्पादन में 14.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

