
मीराबाई चानू को कोलंबिया के बोगोटा में आयोजित हो रही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मीराबाई चानू ने अपने दूसरे विश्व चैंपियनशिप पदक के लिए कुल 200 किग्रा (87 किग्रा स्नैच + 113 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। उसने 2017 में स्वर्ण जीता और 2019 संस्करण में वह चौथे स्थान पर रही थीं ।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
चीन की जियांग हुइहुआ ने 206 किग्रा (93 किग्रा + 113 किग्रा) के संयुक्त भार के साथ अपना तीसरा विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो 2020 ओलंपिक चैंपियन चीन की होउ झिहुई ने कांस्य पदक जीता। विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2022 पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धाओं की श्रृंखला में पहली स्पर्धा है। यह कोलंबिया के बोगोटा में 5-15 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।
विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई का यह दूसरा पदक है। चीन की जियांग हुईहुआ ने 206 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 2017 के विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने 194 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


