
भारतीय 4 × 400 मिक्स रिले टीम के जकार्ता 2018 एशियाई खेलों के रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदल दिया गया है। इस पदक को स्वर्ण में बहरीन की टीम को अयोग्य घोषित करने बाद अपग्रेड किया गया, जो 4 × 400 मिक्स रिले फाइनल की विजेता थी। बहरीन टीम को अयोग्य घोषित, उसकी सदस्य केमी एडेकोया को एथलेटिक्स इंटीग्रीटी यूनिट (एआईयू) ने डोप परीक्षण में विफल होने के बाद चार साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया।
इसके बाद अब मोहम्मद अनस की भारतीय चौकड़ी, एम. आर. पोवम्मा, हेमा दास और अरोकिया राजीव, जो 4 × 400 मिश्रित रिले फाइनल में बहरीन के बाद दूसरे स्थान पर थे, अब इस आयोजन के विजेता बन गए हैं। इसके अलावा भारतीय धावक अनु राघवन बहरीन की केमी अडेकोया की अयोग्यता के बाद महिलाओं के 400 मीटर दौड़ में चौथे स्थान से कांस्य पदक स्थान पर पहुंच गई हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: एडिले जे. सुमिरवाला.


केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर “क...
राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के...
कैबिनेट ने 2026-27 सीज़न के लिए कच्चे जू...

