Categories: Uncategorized

रेलवे ने सफलतापूर्वक चलाया अपना पहला 12,000 होर्सपावर वाला इंजन WAG12

भारतीय रेलवे ने अपने पहले 12,000 होर्सपावर वाले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव- WAG12 का परिचालन शुरू कर दिया है। इस इंजन को 60027 नंबर और WAG12 नाम दिया गया है। इस इंजन का निर्माण बिहार के मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोको फैक्ट्री द्वारा किया गया है।

भारतीय रेलवे ने इस लोकोमोटिव का परिचालन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर किया। इसी के साथ अब, भारत स्वदेशी रूप से ज्यादा होर्सपावर वाला लोकोमोटिव निर्माण करने वाले प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने वाला दुनिया का छठा देश बन गया है। पूरी दुनिया में यह मौका है जब बड़ी रेल लाइन की पटरी पर उच्च हॉर्स पावर के इंजन का संचालन किया गया है।
इंजन-WAG12 के बारे में
  • आईजीबीटी आधारित, 3-फेज ड्राइव और 9000 किलोवाट (12000 हॉर्स पावर) के इलेक्ट्रिक इंजन हैं।
  • यह इंजन 706 केएन के अधिकतम संकर्षण के लिए सक्षम है, जो 150 में 1 की ढाल में 6000 टी ट्रेन का संचालन शुरू करने और चलाने में सक्षम है।
  • यह 22.5 टी (टन) के एक्सल लोड के ट्विन बो-बो डिजाइन वाले इंजन (लोकोमोटिव) को 120 किमी प्रति घंटे की गति के साथ 25 टन तक अपग्रेड किया जा सकता है।
  • यह इंजन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए कोयला रेलगाड़ियों की आगे की आवाजाही के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा।
  • इसमें लगे हुए सॉफ्टवेयर और एंटीना के माध्यम से इसके रणनीतिक उपयोग के लिए इंजन पर जीपीएस के जरिए करीबी नजर रखी जा सकती है और माइक्रोवेव लिंक के माध्यम से जमीन पर सर्वर के जरिए एंटीना उठाया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.
  • रेल राज्य मंत्री: अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

2 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

2 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

5 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

6 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

6 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

7 hours ago