
हर साल भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट के उपलक्ष्य में हर साल भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह भारतीय नौसेना बलों को सम्मानित करने उनके योगदानों की सराहना करने का विशेष दिन है। खासतौर पर 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट के लॉन्च की याद में भारतीय नौसेना दिवस 2022 भी मनाया जाता है। भारतीय नौसेना ने इस युद्ध में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले नौसैनिकों को सम्मान देने के लिए हर साल भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
भारतीय नौसेना दिवस 2022 थीम
भारतीय नौसेना दिवस 2022 की थीम “स्वर्णिम विजय वर्ष” (Swarnim Vijay Varsh) है।
भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास
भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ था। युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डों पर हमला किया। उनके आक्रामक हमलों के जवाब में, भारतीय नौसेना ने 4 और 5 दिसंबर की रात को हमले की योजना बनाई। हमले के दौरान सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना के जवान मारे गए थे। कमोडोर कासरगोड पट्टानशेट्टी गोपाल राव ने भारतीय नौसेना के पूरे अभियान का नेतृत्व किया था। भारतीय नौसेना की सफलता का जश्न मनाने के लिए हर साल इंडिन नेवी डे 4 दिसंबर को मनाया जाता है।
भारतीय नौसेना दिवस का महत्व
भारतीय नौसेना दिवस 2022 भारतीय नौसेना मिसाइल नौकाओं द्वारा कराची में ऑपरेशन ट्राइडेंट की जीत को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट की जीत का सम्मान करने के लिए हर साल भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
- नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल आर हरि कुमार;
- भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950;
- भारतीय नौसेना मुख्यालय: नई दिल्ली।



बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...
Budget 2026 Highlights: बजट की 10 बड़ी घ...
एलेना रिबाकिना कौन हैं, जो ऑस्ट्रेलियन ओ...

