ग्रैंडमास्टर अरविंद चिताम्बरम 22वें दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट में 7.5 अंक हासिल कर चैम्पियन बने जबकि सात भारतीय शीर्ष 10 में शामिल रहे और आर प्रागनानंद पांच अन्य के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। चिताम्बरम और प्रागनानंद ने नौंवे और अंतिम दौर में ड्रा खेला, इससे चिताम्बरम अन्य सभी से आधे अंक आगे रहे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
पूर्व भारतीय राष्ट्रीय चैम्पियन और 13वें वरीय चिताम्बरम को नौ दौर में हार का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने छह बाजियां जीती और तीन में अंक बांटे। उन्होंने रिनात जुमाबाएव और फॉर्म में चल रहे हमवतन अर्जुन एरिगैसी पर जीत हासिल की।
पांच खिलाड़ियों ने सात अंक जुटाये जिससे वे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, इसमें प्रागनानंद के अतिरिक्त शीर्ष वरीय एलेक्सांद्र प्रेदके, भारतीय अभिजीत गुप्ता, जयकुमार सामेद शेटे और एस पी सेतुरमन शामिल थे। प्रागनानंद ने लगातार चार जीत दर्ज की लेकिन पांचवें दौर में उन्हें कजाखस्तान के जीएम रिनात जुमाबाएव से हार मिली।
धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…
शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…
भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…
भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…
रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…
भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…