Home   »   2019 में विश्व की सबसे बड़ी...

2019 में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रैंकिंग में भारत के यूके से आगे निकलने की संभावना: PwC

2019 में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रैंकिंग में भारत के यूके से आगे निकलने की संभावना: PwC |_2.1
वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रैंकिंग 2019 में यूनाइटेड किंगडम से आगे निकलने की संभावना है. पीडब्ल्यूसी की ग्लोबल इकोनॉमी वॉच रिपोर्ट में यूके के लिए 1.6%, फ्रांस के लिए 1.7% और 2019 में भारत के लिए 7.6% की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्शाता है.
विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, भारत 2017 में फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और इसके यूके से आगे निकलने की संभावना है जो पांचवें स्थान पर है. 19.39 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसके बाद 2017 में चीन 12.23 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है.
स्त्रोत- AIR वर्ल्ड सर्विस
prime_image
QR Code
Scan Me