भारत एक ग्लोबल समिट की मेजबानी करने जा रहा है। देश में अगले सप्ताह ‘द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ समिट का आयोजन होगा। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि भारत 12 और 13 जनवरी को एक विशेष वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजित करेगा। इस शिखर सम्मेलन को ‘द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ कहा जाएगा, जिसका विषय ‘एकता की आवाज, एकता का उद्देश्य’ है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
विदेश सचिव ने कहा, यह सम्मेलन वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) के देशों को एक साथ लाने और उनके दृष्टिकोण और मुद्दों को एक मंच पर साझा करने की परिकल्पना करता है। इस ‘द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ के लिए 120 से अधिक देशों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ विजन से प्रेरित है। यह भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दर्शन पर भी आधारित है। विदेश सचिव ने कहा कि 10 से 20 देश एक सत्र का हिस्सा होंगे और दो प्रमुख सत्रों की मेजबानी प्रधानमंत्री करेंगे।
Find More International News Here
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…
जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…
सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 30 मार्च को 67 वर्ष की आयु में…
पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल ज्ञान को और अधिक समावेशी बनाने के लिए, भारत ने आयुर्वेद अनुसंधान…
बेहतर और टिकाऊ कचरा प्रबंधन के लिए, भारत में 'ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026' लागू…