भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया ने कहा है कि इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद वह टेनिस को अलविदा कह देंगी। यानी अगले कुछ महीनों में वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
सानिया मिर्जा ने कहा है कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद 36 साल की उम्र में अपने करियर को अलविदा कह देंगी। चोट के कारण उनकी 2022 की रिटायरमेंट योजनाओं में देरी हुई थी। यूएस ओपन में चोट की वजह से नहीं खेलने के बाद सानिया ने इसकी घोषणा की थी। इस महीने कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला डबल्स में खेलेंगी, जो किसी भी ग्रैंड स्लैम में उनकी आखिरी उपस्थिति होगी। कोहनी की चोट के कारण पिछले साल यूएस ओपन में वह नहीं खेल पाई थीं।
बता दें कि अपने करियर में सानिया कई खिताब और सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें साल 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्मश्री, 2015 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकी हैं। इसके अलावा वह डब्ल्स में साल 2016 का ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 का विलम्बडन, 2015 का यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 का फ्रेंच ओपन, 2014 का यूएस ओपन के मिक्स्ड डब्ल्स का खिताब भी जीत चुकी हैं।
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…
NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…
अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…
HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…
संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के 2026 में 6.4% और…
माननीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश में स्थित 'शेखा…