Categories: Uncategorized

भारत में 2025 तक होंगे 1.8 लाख किमी. राजमार्ग, 1.2 लाख किमी. रेलवे लाइन

देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2025 तक 1.8 लाख किलोमीटर पर पहुंच जाएगी। वहीं इस दौरान रेलवे लाइन 1.2 लाख किलोमीटर हो जाएगी। यह अनुमान बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज इंडिया की एक रिपोर्ट में लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में जितने राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाइन 2025 में खत्म होने जा रहे दशक के दौरान बनाई जाएंगी, वह 1950 से 2015 के बीच किए गए संचयी निर्माण से कहीं अधिक होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 1.8 लाख किलोमीटर तक पहुंचने का अनुमान है, वहीं रेलवे लाइन निर्माण 1.2 लाख किलोमीटर तक होने की उम्मीद है।
  • वर्ष 1950 से 2015 के बीच देश में केवल 4,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ जिसे मिलाकर 2015 में कुल लंबाई 77,000 किलोमीटर तक पहुंची।
  • हालांकि, इनके 2025 तक 1.8 लाख किलोमीटर को पार कर जाने की उम्मीद है यानी दस वर्षों की अवधि में राजमार्गों की कुल लंबाई दोगुना से अधिक होने का अनुमान है।
  • रिपोर्ट में रेलवे नेटवर्क के बारे में कहा गया कि 1950 तक देश में केवल 10,000 किलोमीटर की रेलवे लाइन बिछी थी जो 2015 में 63,000 किलोमीटर तक पहुंच गई और 2025 तक इसके 1.2 लाख किलोमीटर तक पहुंच जाने का अनुमान है।
  • इसमें बताया गया कि 1995 में देश में बंदरगाह क्षमता महज 777 एमटीपीए थी जो 2015 में बढ़कर 1,911 एमटीपीए हो गई और 2025 तक इसके दोगुने से भी अधिक 3,000 एमटीपीए होने की उम्मीद है।

Find More Miscellaneous News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago