इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्रामीण भारत में अधिक कुशल मनी ट्रांसफर सेवाएं प्रदान करने के लिए रिया मनी ट्रांसफर के साथ सहयोग किया

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने रिया मनी ट्रांसफर (रिया) के साथ सहयोग किया है। रिया मनी ट्रांसफर सीमापार मुद्रा अंतरण उद्योग में अग्रणी है तथा यूरोनेट वर्ल्डवाइड, आईएनसी का औद्योगिक प्रखंड है। इस सहयोग से भारत भर के दूरदराज के क्षेत्रों में ग्राहकों को सुविधाजनक और सस्ती डोरस्टेप वित्तीय सेवाएं प्रदान करना संभव होगा।

भारत की 65 प्रतिशत आबादी सीमित वित्तीय बुनियादी ढांचे वाले ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इन परिवारों को विदेश से आने वाली मुद्रा की निकासी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें वेतन का नुकसान होता है, यात्रा लागत, यात्रा के दौरान और घर पर नकदी के भंडारण से जुड़े जोखिम का भी सामना करना पड़ता है, क्योंकि उन्हें पूरी राशि निकालनी पड़ती है।

ग्रामीण वित्तीय अंतर को संबोधित करना

आईपीपीबी और रिया की साझेदारी से लोगों को अपने घर पर बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। उन्हें केवल उतनी ही राशि निकालने में मदद मिलेगी जितनी उन्हें तुरंत जरूरत है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वे पहले की परेशानियों और जोखिमों से बच जाएंगे। इस सुविधा से सही अर्थ में वित्तीय समावेशन होगा और इससे उनकी दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि होगी।

अधिक स्थानों तक पहुंचने की उम्मीद

इस साझेदारी के माध्यम से, अंतरराष्ट्रीय इनबाउंड मनी ट्रांसफर सेवाएं तुरंत 25,000 से अधिक डाकघरों में उपलब्ध हो जाएगी और डाकघरों के माध्यम से 100,000 से अधिक स्थानों तक पहुंचने की उम्मीद है। दुनिया के सबसे बड़े डाक नेटवर्क के माध्यम से आईपीपीबी की पहुंच और प्रतिष्ठित रिया के वैश्विक नेटवर्क और व्यापक उत्पाद पेशकश के साथ जोड़कर, भारत भर के ग्राहक तीव्र, सुविधाजनक और सुरक्षित रूप से अपने दरवाजे पर सेवा का लाभ उठा पाएंगे, चाहे वे कहीं भी हों।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की स्थापना संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग द्वारा की गई है, जिसका 100 प्रतिशत निवेश भारत सरकार के स्वामित्व में है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) को 1 सितंबर, 2018 को शुरू किया गया था। बैंक की स्थापना भारत में आम आदमी के लिए सबसे सुलभ, किफायती और भरोसेमंद बैंक बनाने के उद्देश्य से की गई है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का मूल उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं से वंचित और कम बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों के लिए बाधाओं को दूर करना और 1,61,000 से अधिक डाकघरों (ग्रामीण क्षेत्रों में 1,43,000) और 190,000 से अधिक डाक कर्मचारियों वाले डाक नेटवर्क का लाभ उठाते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचना है।

रिया मनी ट्रांसफर के बारे में

रिया मनी ट्रांसफर, यूरोनेट (नेसडेक: ईईएफ़टी) का एक व्यावसायिक खंड है, जो तेज़, सुरक्षित और किफ़ायती वैश्विक मनी ट्रांसफ़र सहित नवीन वित्तीय सेवाएँ प्रदान करता है। दुनिया में दूसरे सबसे व्यापक नकदी निपटान नेटवर्क और सबसे बड़े प्रत्यक्ष बैंक जमा नेटवर्क के साथ, रिया पैसे को वहाँ उपलब्ध करवाता है जहाँ इसकी आवश्यकता होती है।

डिजिटल और भौतिक लेन-देन के बीच की खाई को पाटते हुए, रिया के ओमनी-चैनल उत्पाद और सेवाएँ, कंपनी की तेज़ी से फैलती वैकल्पिक वैश्विक भुगतान क्षमताओं के साथ, एजेंटों और भागीदारों, वास्तविक समय के भुगतान, होम डिलीवरी, मोबाइल वॉलेट और कार्डलेस एटीएम भुगतान (विशेष रूप से रिया के साथ) सहित अभूतपूर्व उपभोक्ता विकल्प प्रदान करते हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में…

16 hours ago

UN ने पेरिस समझौते के तहत पहले कार्बन क्रेडिट को मंज़ूरी दी

संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार पेरिस समझौते के कार्बन बाज़ार तंत्र के तहत आधिकारिक रूप…

16 hours ago

वायु शक्ति अभ्यास 2026: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान सीमा के पास दिखाई ताकत

भारतीय वायुसेना ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पोकरण में ‘वायुशक्ति’ अभ्यास में अपनी ताकत…

16 hours ago

तीसरी तिमाही के GDP आंकड़े जारी, 7.8 फीसदी दर्ज की गई विकास दर

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के जीडीपी आंकड़े जारी हो गए हैं, जिसमें…

18 hours ago

देश का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट बनकर तैयार, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2026 को गुजरात के साणंद में भारत की पहली सेमीकंडक्टर…

18 hours ago

‘अंजदीप’ का क्या अर्थ है? नौसेना के नए कमीशंड युद्धपोत के नाम के पीछे की कहानी

भारतीय नौसेना ने 27 फरवरी 2026 को चेन्नई पोर्ट पर अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस…

19 hours ago