Categories: Uncategorized

भारत-पाक सीमा पर स्थापित किया जाएगा 8000MW क्षमता का रिन्यूअल एनर्जी पावर पार्क

 

राजस्थान में पाकिस्तानी सीमा के साथ लगे भारत के सीमावर्ती क्षेत्र जल्द ही (renewable energy) अक्षय ऊर्जा से लैस किए जाएंगे। राज्य सरकार जल्द ही अल्ट्रा मेगा रिन्यूअल एनर्जी पावर पार्क स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (National Thermal Power Corporation) और भारतीय सौर ऊर्जा निगम (Solar Energy Corporation of India) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी।

सीमावर्ती क्षेत्रों के आस-पास स्थापित किया जाने वाला यह पार्क 8,000 मेगावाट क्षमता का होगा, जिसमें 4,310 मेगावाट पवन ऊर्जा; सौर ऊर्जा से 3,760 मेगावाट और बायोमास से 120 मेगावाट ऊर्जा शामिल है। वर्तमान में, राजस्थान की सौर उत्पादन क्षमता 4,883 मेगावाट है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (Rajasthan Renewable Energy Corporation Limited) NTPC और SECI के साथ एक अलग समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा, जो भारत सरकार मेगा पावर पार्क परियोजना को पूरा करने के लिए होगा। राजस्थान में 1000 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा है, जहां वर्तमान में पारंपरिक तरीकों से बिजली की आपूर्ति की जाती है। राजस्थान सरकार ने 50,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 10,000 मेगावाट हरित ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए सौर ऊर्जा पार्क स्थापित करने के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। राज्य ने पांच स्थानों पर सौर ऊर्जा पार्क और एक सौर पैनल विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर लगभग 7,500 रोजगार का सृजन करेगा।

Find More Miscellaneous News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

1 day ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

1 day ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

1 day ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

1 day ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

2 days ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

2 days ago