Categories: Economy

आईएमएफ ने भी भारत के विकास दर का अनुमान घटाया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास दर अनुमान को 0.6 प्रतिशत घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। जुलाई में 7.4 प्रतिशत और जनवरी में 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। इस कटौती के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने की रफ्तार अन्य देशों के मुकाबले सबसे तेज रहेगी। आईएमएफ ने कहा, दूसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में कमजोरी और बाहरी मांग में कमी से विकास दर में कटौती की गई है। 2023-24 में वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 2021-22 में 8.7 प्रतिशत रही थी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

आईएमएफ ने महंगाई के मोर्चे पर कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत में खुदरा महंगाई 6.9 प्रतिशत रह सकती है। हालांकि, 2023-24 में यह आरबीआई के ऊपरी दायरे 6 फीसदी से घटकर 5.1 प्रतिशत पर आ सकती है। अगले वित्त वर्ष में ही महंगाई के और घटकर 4 फीसदी पर आने की भी उम्मीद है। अतिरिक्त मौद्रिक सख्ती यह सुनिश्चित करेगी। आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए वैश्विक वृद्धि दर को घटाकर 3.2 प्रतिशत कर दिया है। 2023-24 में 2.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। 2021-22 में वैश्विक विकास दर 6 फीसदी रही थी।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • आईएमएफ अध्यक्ष और एमडी: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
  • आईएमएफ मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago