Categories: Appointments

1983 World Cup के हीरो Roger Binny ले सकते हैं BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह

भारत की 1983 की विश्व कप विजेता टीम के नायक रहे रोजर बिन्नी का सौरव गांगुली की जगह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बनना तय है। गांगुली पिछले तीन वर्षों से बीसीसीआई अध्यक्ष हैं और वह 18 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बिन्नी के लिए अपना पद छोड़ देंगे। बिन्नी 18 अक्टूबर को मुंबई में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के दौरान कार्यभार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई सचिव बने रहेंगे। राजीव शुक्ला बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में भी बने रहेंगे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

रोजर बिन्नी के बारे में

 

  • भारतीय टीम ने सबसे पहले साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। रोजर बिन्नी इस विजेता टीम का हिस्सा थे। उस साल के विश्व कप में उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से शानदार परफॉर्म करते हुए कुल 18 विकेट लिए थे। वह टूर्नामेंट सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे।
  • रोजर बिन्नी ने साल 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। वहीं, साल 1987 में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ खेला था.
  • उन्होंने अपने करियर में कुल 27 टेस्ट मैच खेले, जिसमें गेंदबाज़ी करते हुए 47 विकेट अपने नाम किए और बल्लेबाज़ी करते हुए 830 रन बनाए।
  • वहीं, उन्होंने कुल 72 वनडे मैच खेले, जिसमें गेंदबाज़ी करते हुए 77 विकेट झटके और बल्लेबाज़ी करते हुए 629 रन बनाए।
  • रोजर बिन्नी भारतीय टीम से खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन खिलाड़ी हैं। साल 2000 में रोजर बिन्नी अंडर-19 भारतीय टीम के कोच थे, उस साल अंडर-19 भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • बीसीसीआई मुख्यालय: मुंबई;
  • बीसीसीआई की स्थापना:  दिसंबर 1928।

Find More Appointments Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago